लाइव न्यूज़ :

VHP ने दी सीएम विजयन को चेतावनी, कहा-सबरीमला में बर्बरता से बाज आएं, अन्यथा देशव्यापी होगा आन्दोलन

By भाषा | Updated: November 20, 2018 19:23 IST

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘18 नवंबर की रात को वहां भगवान अयप्पा के भक्तों पर जिस प्रकार अत्याचार किए गए वे स्वतंत्र भारत में बहुत दुर्लभ हैं।’’

Open in App

केरल सरकार पर सबरीमला मंदिर मामले में श्रद्धालुओं के साथ क्रूर बर्ताव करने का आरोप लगाते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य सरकार मुठ्ठी भर अराजक तत्वों को मंदिर में जबरन प्रवेश कराने के लिए न्याय और संविधान की मूल भावना के विपरीत पूरी ताकत लगा रही है। विहिप ने आगाह किया कि यदि यह नहीं रूका तो परिषद देशव्यापी आंदोलन चलायेगी।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘18 नवंबर की रात को वहां भगवान अयप्पा के भक्तों पर जिस प्रकार अत्याचार किए गए वे स्वतंत्र भारत में बहुत दुर्लभ हैं । उन्होंने दावा किया कि सैकड़ों श्रद्धालुओं को गिरफ्तार किया गया। उनको पीने का पानी और भोजन की बात तो दूर शौचालय तक की सुविधाओं से वंचित कर उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया गया।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। 

प्रदेश की पिनरायी विजयन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि औरंगजेब का समय हो । सबरीमला के मामले में उनका (केरल सरकार का) व्यवहार एक निर्मम तानाशाह की तरह बन चुका है ।’’ जैन ने कहा कि पूरी केरल सरकार मुट्ठी भर अराजक तत्वों को मंदिर में जबरन प्रवेश कराने के लिए न्याय और संविधान की मूल भावना के विपरीत, अपनी सारी ताकत का लगा रही है।

विहिप पदाधिकारी ने पूछा कि धारा 144 क्यों लगाई जा रही है? क्या वहां किसी प्रकार के दंगे की संभावना थी? यह पूरा देश उनसे जानना चाहता है कि कानून व्यवस्था को वहां कैसे खतरा उपस्थित हो गया? 

उन्होंने आगाह किया कि प्रदेश की विजयन सरकार ऐसे कार्यों से बाज आये अन्यथा विहिप देशव्यापी आंदोलन करेगी।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरविश्व हिंदू परिषदपिनाराई विजयनकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?