लाइव न्यूज़ :

48 घंटे में टूटा प्रवीण तोगड़िया का अनशन, कर रहे थे माँग- पीएम नरेंद्र मोदी बनवाए राम मंदिर

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 19, 2018 16:05 IST

प्रवीण तोगड़िया ने 17 अप्रैल को राम मंदिर निर्माण की मांग करते हुए अनशन शुरू किया किया था। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए थे।

Open in App

अहमदाबाद, 19 अप्रैल: विश्व हिंदू परिषद पूर्व अध्यक्ष  प्रवीण तोगड़िया ने अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया है। प्रवीण तोगड़िया राम मंदिर के निर्माण को लेकर अनशन कर रहे थे। गुरुवार को किये गये मेडिकल जांच के मुताबिक, तोगड़िया का ब्लड प्रेशर और सूगर काफी ज्यादा बढ़ गया था और उन्हें डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। इसी वजह से उन्होंने अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया है। 

प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार( 17 अप्रैल)  को राम मंदिर निर्माण की मांग करते हुए अनशन शुरू किया किया था। उन्होंने यह अनशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए थे। प्रवीण तोगड़िया ने कहा था कि बीजेपी ने हमसे दावा किया कि एक बार हम संसद में बहुमत में आएंगे तो हम विधेयक पास कर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। 

यह भी पढ़ें- सगाई के बंधन में बंधने के बाद ऐश्‍वर्या से बोले तेजप्रताप- 'आज से तेरी सारी...'

अनशन के दौरान तोगड़ि‍या ने पीएम मोदी पर भी जमकर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, पीएम मोदी आपके पास जो सत्ता है वो हिन्दुओं की लाशों से मिली है। क्या आप भूल गए पुलिस की गोली से 300 हिन्दुओं को मरवाया था?

उन्होंने यहां यह भी कहा था कि आज भी गुजरात के 1200 से ज्यादा हिंदू आजीवन कारावास भुगत रहे हैं। सैकड़ों हिंदुओं की लाश और हजारों हिंदुओं का कारावास क्या आपको सत्ता में भेजने के लिए थी? उन्होंने कहा वह हिंदू जिनकी मौत हुई, उनकी पत्नियां आप भी रो रही हैं। राम मंदिर बनाने के लिए लोगों ने अपनी जान दी और जेल गए हैं। 

टॅग्स :प्रवीण तोगड़ियावीएचपीराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: सिया राम की जय?, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार को भेजें राम नवमी के मौके पर बधाई संदेश, अपने को दें शुभकामनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी