लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे प्रवीण तोगड़िया, कहा- जान से मारने की हो रही साजिश

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 7, 2018 14:10 IST

दुर्घटना के बाद प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि अगर बुलेटप्रूफ गाड़ी ना होती तो हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बच पाता।  

Open in App

सूरत, 7 मार्च;  विश्व हिंदू  परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया की कार सूरत में एक ट्रक जा भिड़ी। इस हादसे में  प्रवीण तोगड़िया कोई चोट नहीं पहुंची है। हादसे में वह बाल-बाल बचे हैं। प्रवीण तोगड़िया इसे हत्या की साजिश बता रहे हैं। तोगड़िया ने कहा कि उन्हे जेड प्लस की सुरक्षा होते हुए भी पुलिस ने उन्हें सिर्फ एक एस्कॉर्ट उपलब्ध कराई है। हालांकि हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।  

दुर्घटना के बाद प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि अगर बुलेटप्रूफ गाड़ी ना होती तो हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बच पाता।  तोगड़िया ने सवाल उठाया कि अगर उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई है तो सुरक्षा पूरी क्यों नहीं दी जाती है। मुझे सिर्फ एक वैन ही क्यों दी गई है, एस्कोर्ट वैन और एम्बुलेंस क्यों नहीं मुहैया कराई गई है। 

घटना आज ( 7 मार्च) सुबह की है। जब सूरत में तोगड़िया अपने कार से कहीं जा रहे थे, तभी एक पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रवीण का यह भी दावा है कि उन्होंने गुजरात पुलिस को अपनी यात्रा के रूट के बारे में पहले से ही सूचित कर दिया था। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि सुरक्षा में हुई लापरवाही की वह गुजरात सरकार से शिकायत करेंगे। 

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब तोगड़िया ने हत्या की आशंका जताई है। जनवरी में भी  प्रवीण तोगड़िया अचानक गायब हो गए थे। उन्होंने राजस्थान पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस उनका  एनकाउंटर करने आई थी, इसलिए वह गायब हो गए। 

टॅग्स :प्रवीण तोगड़ियाआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील