लाइव न्यूज़ :

दिल का दौरा पड़ने से दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन

By भाषा | Updated: December 6, 2020 14:32 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। वह 84 साल के थे।

उनके बड़े बेटे निरंजन पटवर्धन ने यह जानकारी दी।

मराठी शो ‘आगाबाई सासुबाई’ से लोकप्रिय हुए पटवर्धन ने 80 के दशक की ‘तेजाब’ और ‘अंकुश’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। मनोरंजन की दुनिया में उनका चार दशक का लंबा करियर है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में ले जाया गया था।

निरंजन पटवर्धन ने रविवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ कल रात करीब नौ-साढ़े नौ बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और जकड़न आ गई जिसके बाद हम उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। इलाज पर उन्होंने प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी और आधे घंटे के भीतर उनका निधन हो गया।’’

उन्होंने बताया कि ठाणे में दोपहर के समय उनका अंतिम संस्कार किया गया। अभिनेता ने करीब 200 फिल्मों में काम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए