लाइव न्यूज़ :

संस्कृत दिवस पर होगा वैदिक-सृष्टि विज्ञान विमर्श और विशिष्ट व्याख्यान

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:33 IST

Open in App

संस्कृत के संरक्षण संवर्धन और प्रोत्साहन के लिए संस्कृत की सभी अग्रणी संस्थाएं सामूहिक रूप से 22 से 28 अगस्त तक 'संस्कृत दिवस' के अवसर पर 'संस्कृत सप्ताह' का आयोजन कर रही हैं। राजस्थान संस्कृत अकादमी के संभागीय आयुक्त एवं प्रशासक, दिनेश कुमार यादव (आईएएस) ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान संस्कृत अकादमी, संस्कृत शिक्षा निदेशालय और जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप 22 से 28 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह का अयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संस्कृत सप्ताह के दौरान भाषा के विद्वान, कवि, आलोचकों के साथ राज्य सेवा एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संस्कृत पर व्याख्यान में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि व्याख्यानों के तहत संस्कृत के ऐतिहासिक महत्व, संस्कृत, स्वराज्य और गांधी, संचार माध्यमों, संस्कृत शिक्षा के नीतिगत विकास, वैश्विक स्थिति, भाषायी प्रासंगिकता -उपादेयता के साथ उसको मुख्यधारा में लाने के संवैधानिक उपायों पर विस्तृत विमर्श होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए