लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा राजे ने द्रव्यवती नदी परियोजना को लेकर राजस्थान सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 23, 2021 12:07 IST

Open in App

जयपुर, 23 सितंबर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने कार्यकाल की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक द्रव्यवती नदी परियोजना में कथित अव्यवस्था को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय जनहित के नजरिए से देखें।

राजे ने ट्वीट किया, ‘‘द्रव्यवती रिवर फ्रंट ना सिर्फ हमारी भाजपा सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना थी, बल्कि जयपुर के लाखों लोगों की उम्मीद भी थी। इसके लिए हमने एक संकल्प लिया तथा हम 1,400 करोड़ रुपये की लागत से एक गंदे नाले को सुंदर एवं स्वच्छ नदी के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में आगे बढे़।'’

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का कार्य पूरा होते ही करीब 47 किलोमीटर लम्बे रिवर फ्रंट (नदी किनारे का क्षेत्र) के रूप में एक नये, खूबसूरत एवं स्वच्छ जयपुर की छवि निखर कर सबके सामने आई थी। राजे ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की संवेदनहीनता एवं लापरवाही के चलते द्रव्यवती परियोजना भी अब अव्यवस्था का शिकार हो गया है।

भाजपा नेता ने लिखा है, ‘‘मेरा राज्य सरकार से आग्रह है कि द्रव्यवती रिवर फ्रंट परियोजना को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय जनहित के नजरिए से देखें, ताकि यह परियोजना पर्यटन स्थल के रूप में देश और दुनिया में एक उदाहरण बन सके तथा जयपुर की सुंदरता में चार चांद लगा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर