लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में अम्मा कैंटीन की तर्ज पर शुरू हुई थी अन्नपूर्णा रसोई, अब छात्रों को फ्री दूध पीलाएगी सरकार

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 18, 2018 14:56 IST

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 2 जुलाई से अन्नपूर्णा दूध योजना शुरू होने जा रही है।

Open in App

जयपुर, 18 मईः तमिलनाडु की अम्मा कैंटीन की तर्ज पर राजस्थान की वसुंधरा सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई शुरू की, जिसके जरिए लोगों को कम दामों भरपेट भोजन परोसा जा रहा है। इस योजना को लेकर लोगों ने सरकार की जमकर तारीफ की। इसी कड़ी में वसुंधरा राजे सरकार एक और कदम उठाने जा रही है, जिसके जरिए वह सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को निशुल्क दूध पिलाएगी।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 2 जुलाई से अन्नपूर्णा दूध योजना शुरू होने जा रही है। इस संबंध में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी का कहना है कि इस योजना को पूरे प्रदेश में सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुरू करेंगी।

उनका कहना है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्ययरत बच्चों को इस योजना के तहत कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को 150 एमएल और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 200 एमएल दूध विद्यालयों में पिलाया जाएगा। दूध वितरण का प्रबंध विद्यालय प्रबंध समितियों के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को दूध के जरिए पोषण प्रदान करने की इस योजना के लिए भामाशाहों से भी सहयोग की अपील की गई है।

बता दें, वसुंधरा राजे सरकार ने 15 दिसंबर 2016 को अन्नपूर्णा रसोई को शुरू किया था। इसे शुरुआत में जयपुर समेत 12 जिलों में 75 रसोई वैनों के जरिए सस्ता खाना मुहैया कराया जा रहा था, जिसके बाद इसका विस्तार किया गया है और सूबे के 190 शहरों में इसे शुरू करने की योजना रखी गई थी। अन्नपूर्णा रसोई वैन में 8 रुपए में खाना और 5 रुपए में नाश्ता दिया जाता है।

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए