लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा राजे को भी कोरोना का खतरा, खुद को रखा आइसोलेशन में, संक्रमित सिंगर कनिका कपूर के साथ थी पार्टी में

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2020 16:06 IST

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। जिस पार्टी में कनिका कपूर शामिल हुईं थी वहां वसुंधरा राजे के बेटे व बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह के भी होने की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्दे बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह कोरोना संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के संपर्क में आए थे।11 मार्च को बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लंदन से आईं थी।

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा है। वसुंधरा राजे ने लखनऊ में खुद को आइसोलेशन में रखा है। वसुंधरा राजे संक्रमित बॉलीवुड सिंगरकनिका कपूर के साथ 15 मार्च को लखनऊ में पार्टी में थी। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर जानकारी दी है, ''लखनऊ में रहते हुए, मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुराल वालों के साथ एक रात्रिभोज में हिस्सा लिया। कनिका भी वहां अतिथि थी। सावधानी के तौर पर मेरे बेटे और मैंने अपने आप को तुरंत सेल्फ क्वारंटाइन में रखा है।''

वसुंधरा राजे को कोरोना का खतरा बेटे दुष्यंत सिंह के संपर्क में आने से भी हो सकता है। बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह कोरोना संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के संपर्क में आए थे। दुष्यंत सिंह ने फिलहाल दिल्ली में खुद को आइसोलेशन में रखा है। 11 मार्च को कनिका लंदन से लौटी थी। 

जानें कनिका कपूर से कैसे हो सकता है सबको कोरोना का खतरा

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। जिस पार्टी में कनिका कपूर शामिल हुईं थी वहां वसुंधरा राजे के बेटे व बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह के भी होने की खबर है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सांसद दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका कपूर लंदन गईं थी। लंदन से लौटने के बाद कनिका ने एक कांग्रेस सांसद की पार्टी में गाना गाया था। सूत्रों की मानें तो उस पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं। बताया यह भी जा रहा है कि कनिका जिस पार्टी में गईं थीं, वहां 500 से ज्यादा की संख्या में मेहमानों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकनिका कपूरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लखनऊदिल्लीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील