लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनाव से पहले वसुंधरा सरकार ने दी पुलिसकर्मियों को ये बड़ी सौगात, 6000 कांस्टेबलों को प्रमोट भी किया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 20, 2018 08:13 IST

सीएम राजे ने राजस्थान पुलिस अकादमी में बुधवार को राज्यस्तरीय पुलिस पदोन्नति समारोह में उपस्थित हजारों नव पदोन्नत हैड कांस्टेबल्स और अन्य पुलिसकर्मियों के बीच यह घोषणा की।

Open in App

जयपुर, 20 सितंबरः राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 6 हजार कांस्टेबलों की पदोन्नति के अवसर पर प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कांस्टेबल से लेकर पुलिस महानिदेशक स्तर तक के लिए दोहरी बीमा योजना राशि में 10 गुना बढ़ोतरी की घोषणा की है। राज्य पुलिसकर्मियों की इस बीमा योजना में यह बढ़ोतरी 27 साल बाद की गई है।

सीएम राजे ने राजस्थान पुलिस अकादमी में बुधवार को राज्यस्तरीय पुलिस पदोन्नति समारोह में उपस्थित हजारों नव पदोन्नत हैड कांस्टेबल्स और अन्य पुलिसकर्मियों के बीच यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल तक 20 लाख रुपये, एएसआई से पुलिस निरीक्षक तक 40 लाख और उप अधीक्षक से पुलिस महानिदेशक तक 60 लाख रुपये का दोहरा बीमा किया जाएगा।

सीएम राजे ने कहा कि पहले कई कांस्टेबल अपने पूरे सेवाकाल में बिना पदोन्नत हुए सेवानिवृत्त हो जाते थे। हमारी सरकार ने उनकी इस पीड़ा को पूरी शिद्दत से महसूस किया और उनके हक में संवेदनशील निर्णय लेते हुए फैसला लिया कि 18 साल या उससे अधिक सेवा पूरी कर चुके कांस्टेबल्स को योग्यता परीक्षा के स्थान पर स्क्रीनिंग पद्धति से पदोन्नत किया जाए। मुझे खुशी है कि मात्र दो माह से कम समय में 6 हजार कांस्टेबलों का पदोन्नति का सपना आज पूरा हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भविष्य में भी कांस्टेबलों को इसी प्रकार प्रमोशन मिलते रहेंगे और कोई पात्र कांस्टेबल बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की गिनती अमन-चैन और शांतिप्रिय प्रदेश के रूप में होती है। इसका बहुत कुछ श्रेय हमारे जांबाज पुलिसकर्मियों को जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पुलिसकर्मी दिन-रात चौकस रहकर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं और हम सब उन्हीं की बदौलत अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी पदोन्नत होने वाले 6 हजार पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर राजस्थान पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस फोर्स बनाएंगे। आप सभी अपराधियों में कानून के प्रति डर पैदा रें और बेगुनाह के हमदर्द बनें। 

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्थान पुलिसराजस्‍थान चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील