लाइव न्यूज़ :

राजे सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 10, 2018 18:22 IST

राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के अनुरूप ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत दर संशोधित कर वेतन और पेंशन का 9 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। 

Open in App

जयपुर, 10 सितंबरः राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। दरअसल, राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत दर में 2 प्रतिशत की वृद्धि की है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दर में यह वृद्धि एक जुलाई, 2018 से लागू होगी। इस वृद्धि से लगभग 8 लाख कर्मचारी एवं 3.5 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के अनुरूप ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत दर संशोधित कर वेतन और पेंशन का 9 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। 

बढे़ हुए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित कर्मचारियों, पंचायत समिति, जिला परिषद कर्मचारियों और राज्य के पेंशनरों को भी देय होगा। 

जुलाई और अगस्त माह के बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जायेगी और एक सितंबर 2018 से महंगाई भत्ते का नकद भुगतान दिया जायेगा। 

पेंशनरों को एक जनवरी, 2004 और उसके बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते/महंगाई राहत का भुगतान नकद देय होगा। इस वृद्धि से राज्य सरकार पर चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 547 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।

टॅग्स :वसुंधरा राजेराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप