लाइव न्यूज़ :

PET परीक्षा को लेकर योगी सरकार पर हमलावर हुए वरुण गांधी, कहा- हवाई सर्वेक्षणों से दिखाई नहीं देती जमीनी हकीकत

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 15, 2022 14:52 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) न तो स्थगित करने और न ही छात्रों के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए परिवहन के पर्याप्त इंतजाम करने को लेकर शनिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाल ही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने पर तंज कसा।उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत हवाई सर्वेक्षणों से नहीं दिखाई देती।पीलीभीत के सांसद वरुण ने कहा कि राज्य बाढ़ की चपेट में है और 37 लाख से अधिक छात्र पीईटी की परीक्षा देने निकले हैं।

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी अक्सर अपनी ही पार्टी पर कटाक्ष करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर गांधी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने राज्य में बाढ़ के बीच उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की चल रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) को लेकर शनिवार को योगी सरकार पर हमला बोला। 

वरुण गांधी ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे भीड़ ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नजर आ रही है। भीड़ इतनी है कि कहीं ढंग से खड़े होने की जगह तक नहीं है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "यूपी बाढ़ की चपेट में हैं और 37 लाख से अधिक छात्र PET की परीक्षा देने निकले हैं। प्रश्नपत्र हल करने से बड़ी चुनौती सेंटर तक पहुंचना है। छात्रों की निरंतर मांग के बाद भी ना परीक्षा टाली गयी ना यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए। शायद ‘हवाई निरीक्षण’ से ‘जमीनी मुद्दे’ नहीं दिखते।

उत्तर प्रदेश पिछले कुछ दिनों से भारी बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है, लोगों के घरों में पानी घुस गया है। ये स्थिति देखते हुए कई जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सरयू और राप्ती समेत कई नदियां उफान पर हैं, जिससे उत्तरी राज्य के नागरिकों की परेशानी और बढ़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले कुछ दिनों से हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी वितरित कर रहे हैं। 

गुरुवार को बस्ती के अपने दौरे के दौरान (जहां लगातार बारिश के कारण लगभग 70 गांव प्रभावित हुए हैं) सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने बारिश, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण मौत के मामले में 4 लाख रुपये देने का फैसला किया है। गुरुवार को राप्ती नदी ने शोहरतगढ़ के पास तटबंधों को तोड़ दिया और 20 से अधिक गांवों को जलमग्न कर दिया। इस बीच वाराणसी में नदी का जलस्तर 66.59 मीटर के निशान को छू गया।

टॅग्स :वरुण गांधीBharatiya Janata Partyयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप