लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर फूटा बीजेपी सांसद वरुण गांधी का गुस्सा, कहा- मेरे ट्वीट्स में किसी कानून का उल्लंघन नहीं, फिर क्यों भेजा नोटिस

By अमित कुमार | Updated: June 25, 2021 08:52 IST

Varun Gandhi slams Twitter: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने ट्विटर के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। अपने खिलाफ मिले एक नोटिस को लेकर वरुण गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण गांधी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने नोटिस भेजा है।ट्विटर के इस हरकत से बीजेपी सांसद बेहद निराश हैं।वरुण गांधी साल 2009, 2014 और 2019 में लगातार जीत कर संसद पहुंचे हैं।

Varun Gandhi slams Twitter: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्विटर से उस कानूनी नोटिस को सार्वजनिक करने को कहा जो माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट के अनुसार वरुण द्वारा इस प्लेटफॉर्म पर किये जा रहे उल्लंघनों को लेकर उसे भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने भेजा है। उन्होंने नोटिस को लेकर कहा कि ट्विटर को इस मेल के लिए स्पष्टीकरण देना चाहिए कि आखिर उन्हें यह किस आधार पर भेजा गया है। 

वरुण ने एक ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए ट्वीट किया कि यह मेल उन्हें ट्विटर से मिला है जिसमें उनके अकाउंट को लेकर भारतीय कानून प्रवर्तन से मिले अनुरोध के बारे में सूचित किया गया है। पीलीभीत से लोकसभा सदस्य वरुण ने कहा कि उन्होंने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि उनके ट्वीट में कुछ भी आपत्तिजनक चीजें नहीं थीं और ट्विटर को इस मेल के लिए स्पष्टीकरण देना चाहिए कि यह किस आधार पर भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्विटर भारतीय नागरिकों पर रौब जमा रहा है और उसका एक एजेंडा है। 

इससे पहले वरुण गांधी ने कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें को भी गलत करार दिया था। वरुण गांधी ने इस खबर पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि यह एक दुर्भावनापूर्ण और मोटिवेटेड फेक न्यूज है। मैं आपको और उन अन्य को लीगल नोटिस भेज रहा हूं जो इस तरह की बकवास बातों को छाप रहे हैं। 

टॅग्स :वरुण गांधीट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह