लाइव न्यूज़ :

देश में बढ़ती बेरोजगारी पर भड़के वरुण गांधी, कहा- क्या इन आंकड़ों के साथ हम भारत के विकास की गाथा लिखेंगे?

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 11, 2022 12:03 IST

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया है। बीते लंबे समय से वरुण गांधी को आमजन के सवालों को उठाने और अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण गांधी बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार से सवाल करते नजर आए।उन्होंने कहा कि करोड़ों खेतिहर मजदूरों और श्रमिकों के पास कोई रोजगार नहीं।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी इन दिनों दिनों देश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण गांधी को बीते लंबे समय से आमजन के सवालों को उठाने और अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए देखा गया है। इसी क्रम में अब वह बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार से सवाल करते नजर आए।

अपने नए ट्वीट में वरुण गांधी ने लिखा, "आंकड़ें जो डराते हैं: देश में बेरोजगारी दर- 7.80 फीसदी, हरियाणा 30.6 फीसदी, राजस्थान- 29.8 फीसदी, असम-17.2 फीसदी, जम्मू-कश्मीर-17.2 फीसदी, बिहार-14 फीसदी. 1.3 करोड़ लोगों की नौकरियां गई। करोड़ों खेतिहर मजदूरों और श्रमिकों के पास कोई रोजगार नहीं। क्या इन आंकड़ों के साथ हम देश के विकास की गाथा लिखेंगे?"

बताते चलें कि ये पहला मौका नहीं है कब वरुण गांधी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नजर आए हों। इससे पहले उन्होंने पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "चूल्हे पर लकड़िया जल रही हैं और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है, गैस की पासबुक के पन्नों में महीनों से कोई एंट्री नहीं चढ़ी है। ये उन लाखों महिलाओं का दर्द है जिन्हें हमने 'धुएं से आजादी' का सपना दिखाया था। यह वही महिलाएं हैं जिन्होंने हम पर सबसे अधिक भरोसा जताया था।"

इसके साथ ही उन्होंने रसोई गैस को लेकर भी ट्वीट किया था। केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए वरुण गांधी ने लिखा था, "घरेलू सिलेंडर अब 1050 रुपए में मिलेगा! जब देश में बेरोजगारी चरम पर है, तब भारतवासी पूरी दुनिया में सबसे महंगी LPG खरीद रहे हैं। कनेक्शन कॉस्ट 1450 रुपए से बढ़ाकर 2200 रुपए, सिक्योरिटी 2900 से बढ़ाकर 4400, यहां तक की रेगुलेटर तक 100 रुपए महंगा हो गया है। गरीब की रसोई फिर धुएं से भरने लगी है।"

टॅग्स :वरुण गांधीपीलीभीतBJPबेरोजगारीBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए