लाइव न्यूज़ :

वरुण गांधी ने योगी सरकार को फिर कटघरे में किया खड़ा, वायरल वीडियो साझा करके पीलीभीत में सड़क निर्माण की क्वालिटी पर उठाया सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 13, 2022 15:48 IST

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अब अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में घटिया सड़क निर्माण के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरते हुए गंभीर सवाल खड़ा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद वरुण गांधी ने फिर योगी आदित्यनाथ सरकार को खड़ा किया कटघरे में संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में घटिया सड़क निर्माण पर जताई हैरानी, मंत्री जितिन प्रसाद से की कार्रवाई की मांग वरुण गांधी कई बार भाजपा शासन के विपरित मुखर बयान देकर पार्टी को असहज कर चुके हैं

दिल्ली: अपनी पार्टी और सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने अब अपने संसदीय क्षेत्र में घटिया सड़क निर्माण के लिए योगी आदित्यनाथ की यूपी सरकार को घेरते हुए गंभीर सवाल खड़ा किया है।

ट्विटर पर पार्टी के शासन और विचारधारा के विपरित कई मुद्दों पर खुलकर बोलकर भाजपा के लिए असमंजस की स्थिति पैदा करने वाले वरुण गांधी ने यूपी शासन के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को टैग करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जो उनके संसदीय क्षेत्र का है और वरुण गांधी ने खराब सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार को दंडित किये जाने की मांग की है। 

वरुण गांधी ने ट्वीट करके कहा, "लगभग 4 करोड़ की लागत से बनी इस सड़क के अनूठे ‘क्वॉलिटी चेक’ के परिणाम देख हम सभी स्तब्ध हैं। जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे की ऐसी बर्बादी बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। मेरी लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद जी से विनती है कि इस सड़क को बनाने वाले ठेकेदार पर गंभीर कार्यवाही सुनिश्चित करें।"

खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पीलीभीत के भगवंतापुर में 3 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क की परत ऐसे खुल रही है, जैसे किसी ने उसे रोड पर चिपका दिया है। इस संबंध में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिख युवक सड़क की क्वालिटी के बारे में बता रहा है।

उसके मुताबिक ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के नाम पर कच्ची मिट्टी पर कोलतार की लेयर बिछा दी गई है, जो लगातार अपने आप उखड़ रही है। खबरों के मुताबिक ठेकेदार ने इसी तरह से 7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया और उसकी एवज में उसने लोकनिर्माण विभाग से 3 करोड़ 80 लाख रुपये का भुगतान भी ले लिया है।

भगवंतापुर के ग्राणीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने विभाग के अधिकारियों के साथ मिली-भगत करके इतनी घटिया सड़क बनाई और बिना किसी क्वालिटी चेक के उसे पास भी करवा लिया है। सांसद वरुण गांधी के अलावा भगवंतापुर गांव के लोग भी इस संबंध में योगी शासन से जांच और सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :वरुण गांधीपीलीभीतयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए