लाइव न्यूज़ :

वरूण गांधी ने लखीमपुर खीरी घटना का एक कथित वीडियो ट्विटर पर डाला, कहा ‘‘न्याय हो’’

By भाषा | Updated: October 7, 2021 10:58 IST

Open in App

लखनऊ, सात अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना का एक कथित वीडियो बृहस्पतिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया और कहा कि हत्या के माध्यम से प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता।

पीलीभीत के भाजपा सांसद गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया और कहा, ''वीडियो बिल्कुल स्पष्ट है। प्रदर्शनकारियों को हत्या के माध्यम से चुप नहीं कराया जा सकता है। निर्दोष किसानों का खून बहा है, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। अहंकार और क्रूरता का संदेश हर किसान के दिमाग में प्रवेश करे उससे पहले न्याय दिया जाना चाहिए।"

उन्होंने 37 सेकेंड का जो वीडियो पोस्ट किया उसमें तेज रफ्तार से चल रही 'थार जीप' लोगों को पीछे से कुचलते हुये दिखाई दे रही है। थार जीप के पीछे एक काली और दूसरी सफेद रंग की दो एसयूवी आती दिख रही है। वीडियो में लोगों के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर देखा जा रहा यह वीडियो तीन अक्टूबर का बताया जा रहा है, जिस दिन लखीमपुर खीरी में हिंसा हुई थी।

गौरतलब है कि रविवार को लखीमपुर खीरी हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी। मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए क्षेत्र में एक कार्यक्रम में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों से कथित तौर पर कुचल दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए