लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में विभिन्न संगठन अफगानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए एक साथ आए

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:25 IST

Open in App

युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करने के लिए यहां विभिन्न संगठन सोमवार को एक साथ आए।तालिबान के देश पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान में गहराते संकट के बीच, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वीमेन सहित कई संगठनों ने स्वतंत्रता, लोकतंत्र और मानवाधिकारों के संघर्ष में अफगानिस्तान के साथ एकजुटता का आह्वान किया है।तालिबान विरोधी नारे लगाते हुए, आयोजकों ने कहा, "तालिबान महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार को बंद करे। हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे। हम संघर्ष के समय में अफगानिस्तान के लोगों के साथ हैं।”अफगान नागरिकों के अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए विभिन्न संगठनों के 50 से अधिक प्रतिनिधि यहां बाराखंभा रोड पर नेपाल दूतावास के पास एकत्र हुए।प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालों ने अपने हाथों में पोस्टर थामे हुए थे, जिनमें लिखा था, 'साम्राज्यवाद को ना - तालिबान को ना - फासीवाद को ना‘, ‘हम अफगानिस्तान के शासक के रूप में तालिबान को स्वीकार नहीं करते, ' स्वतंत्रता समानता और न्याय के लिए अफगान महिलाओं के संघर्ष के साथ हैं' और 'भारत सरकार को भारत में रहने वाले सभी अफगान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।”नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वीमेन की महासचिव एनी राजा ने कहा, “हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं कि अफगानिस्तान के लोगों के उनके राष्ट्र में मानवाधिकारों के साथ-साथ अन्य अधिकारों की रक्षा की जाए।”उन्होंने कहा, “अफगान महिलाओं और उनके बच्चों में यह विश्वास पैदा किया जाना चाहिए कि उनकी रक्षा की जाएगी।” उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लैंगिक समानता और लैंगिक न्याय सुनिश्चित करने और अफगानिस्तान के लोगों के जीवन और आजीविका को बचाने का आग्रह किया।अखिल भारतीय छात्र संघ (आईसा), क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस), ऑल इंडिया भारतीय महिला सांस्कृतिक संगठन (एआईएमएसएस) और मुस्लिम वीमन्स फोरम समेत अन्य ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने भारत सरकार से सभी शरणार्थियों को भारत लौटने की अनुमति देने की अपील की, भले ही उनकी जाति एवं धर्म कुछ भी हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए