लाइव न्यूज़ :

'नेताजी' को याद किया काशी ने, लोगों ने गंगा में दीपदान करके दी श्रद्धांजलि

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 10, 2022 14:22 IST

वाराणसी शहर दक्षिणी से भाजपा के पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी ने मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से काशी को बेहद गहरा आघात पहुंचा है। मुलायम जी का विशेष स्नेह काशी पर हमेशा बना रहा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुलायम सिंह के निधन से बेहद शोक का महौल हैभाजपा के पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी ने कहा मुलायम सिंह यादव का काशी पर विशेष स्नेह थासमाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गंगा में दीपदान करके मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेहद शोक का माहौल है। बनारस के सीर-गोवर्धन इलाके की गलियों में एक ही नार गूंज रहा है, 'जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है'।

मुलायम सिंह का याद करते हुए शहर दक्षिणी से भाजपा के पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी ने कहा, "मुलायम सिंह का निधन काशी के लिए बहुत गहरा आघात है। मुलायम जी का विशेष स्नेह काशी पर हमेशा बना रहा। आज जहां पर नमो घाट बना है, वहीं पर कभी खिड़किया घाट हुआ करता था, वहां पर अक्सर नेताजी आते थे। उस समय हम विधायक हुआ करते थे, वो बहुत ही आत्मीयता से बात किया करते थे।"

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में दिवंगत होने वाले समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह को याद करते हुए पूर्व सपाई और भाजपा नेता शतरूद्र प्रकाश ने कहा कि जब कल्याण सिंह यूपी के सीएम हुआ करते थे, उस समय नेताजी को देवरिया गोलीकांड में गिरफ्तार करके 8 अक्टूबर 1992 को वाराणसी जेल लाया गया तो पूरा बनारस कचहरी में जमा हो गया था। नेताजी 6 दिनों तक शिवपुर के सेंट्रल जेल में बंद रहे और अंत में जनता के भारी दबाव में नेताजी को रिहा करना पड़ा था।

इसके साथ ही शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि उस घटना के 20 दिनों के बाद नेताजी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी का ऐलान कर दिया और देखते ही देखते नेताजी को अपार जनसमर्थन मिला और वो यूपी ही नहीं देश के यशस्वी नेता बने। उनके निधन पर काशी बेहद आहत है। मुलायम सिंह ने ही वाराणसी और मिर्जापुर जिलों को काटकर भदोही को जिले का दर्जा दिया ताकि कालीन उद्योग को बढ़ावा दिया जा सके।

मुलायम सिंह ने निधन की खबर मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भारी रेला 'नेताजी अमर रहें' का नारा लगाते हुए गंगा घाट पर पहुंता और वहां पर गंगा में दीपदान करके मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में घाट पर मुलायम सिंह के फोटो पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद किया।

वहीं उत्तर प्रदेश शासन ने मुलायम सिंह के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। इसके अलावा बिहारी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

22 नवंबर 1939 को इटावा जिले में सैफई गांव में जन्मे मुलायम सिंह यादव 1989 से 1991, 1993 से 1995 और 2003 से 2007 तक तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा वो 1996 से 1998 के बीच संयुक्त मोर्चा की सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीKashiवाराणसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत