लाइव न्यूज़ :

वाराणसीः देश का पहला गंगा रोप वे, 410 करोड़ की लागत, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत, जानिए इसके बारे में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 24, 2021 19:26 IST

पीएम नरेंद्र मोदी गंगा नदी पर प्रस्तावित देश के पहले रोपवे का भी शिलान्यास कर सकते हैं। इस पर 410 करोड़ की लागत आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण में वाराणसी जंक्शन और गोदौलिया के बीच 4 किमी की दूरी तय की गई है।पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को औपचारिक रूप से खोलने के लिए 13 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं।बनारस शहर से होते हुए गंगा घाट, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, अस्सी जैसे 6 प्रमुख रूटों को यह जोड़ेगा। 

वाराणसीः देश का पहला गंगा रोपवे वाराणसी में बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इस दिन पीएम गंगा नदी पर प्रस्तावित देश के पहले रोपवे का भी शिलान्यास कर सकते हैं। इस पर 410 करोड़ की लागत आएगी।

वाराणसी जंक्शन और गोदौलिया के बीच 4 किमी की दूरी

सबसे बड़ी बात यह है कि ऑस्ट्रिया, फ्रांस और मलेशिया के अग्रणी वैश्विक रोपवे और स्की लिफ्ट निर्माताओं ने काशी में 410 करोड़ रुपये के महत्वाकांक्षी रोपवे उद्यम को क्रियान्वित करने में रुचि दिखाई है। पहले चरण में वाराणसी जंक्शन और गोदौलिया के बीच 4 किमी की दूरी तय की गई है।

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, अस्सी जैसे 6 प्रमुख रूटों को जोड़ेगा

पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को औपचारिक रूप से खोलने के लिए 13 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं। अपनी अस्थायी यात्रा के दौरान रोपवे परियोजना की नींव रखेंगे। बनारस शहर से होते हुए गंगा घाट, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, अस्सी जैसे 6 प्रमुख रूटों को यह जोड़ेगा। 

छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्री-बिड मीटिंग में भाग लिया

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने मंगलवार को परियोजना में रुचि व्यक्त करने वाली कंपनियों के साथ बोली-पूर्व बैठक की। मलेशिया के ईसीएल प्रबंधन एसडीएन बीएचडी, ऑस्ट्रिया के डोपेलमेयर गारवेंटा और फ्रांसीसी फर्म पोमा रोपवे सहित छह कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्री-बिड मीटिंग में भाग लिया।

13 दिसंबर को पीएम मोदी शिलान्यास करेंगे

वाराणसी विकास प्राधिकरण के चेयरमैन ईशा दुहान के मुतााबिक 13 दिसंबर को पीएम मोदी इसका शिलान्यास कर सकते हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर है। कई अन्य फर्मों ने ऑनलाइन रुचि दिखाई है, लेकिन उनके प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग नहीं लिया।

टॅग्स :वाराणसीनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारबनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो