लाइव न्यूज़ :

Gyanvapi Mosque Case: 'कमीशन की रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है वहां शिवलिंग मिला है', ज्ञानवापी मामले में बोले हिंदू पक्ष के वकील, 26 मई को होगी मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2022 16:51 IST

मंगलवार को सुनवाई के दौरान जिला अदालत के जज ने ज्ञानवापी मस्जिद की एडवोकेट कमिश्नर सर्वे रिपोर्ट पर हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों से आपत्ति मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानवापी मामले में जिला अदालत ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट पर आपत्ति मांगी हैपूजा स्थल अधिनियम 1991 के तहत मुकदमा वर्जित है, मुस्लिम पक्ष की दलीलमुस्लिम पक्ष की याचिका पर कोर्ट 26 मई को करेगा सुनवाई

वाराणसी: ज्ञानवापी मामले में वाराणसी की जिला अदालत अब 26 मई को मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करेगा। इस याचिका के माध्यम से मुस्लिम पक्ष द्वारा हिंदू पक्ष के दीवानी मुकदमे को खारिज करने की मांग की गई है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान जिला अदालत के जज ने ज्ञानवापी मस्जिद की एडवोकेट कमिश्नर सर्वे रिपोर्ट पर हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों से आपत्ति मांगी है।

अदालत को मंगलवार को यह आदेश देना था कि सर्वेक्षण रिपोर्ट पर आपत्तियां आमंत्रित की जाए या पहले मस्जिद समिति के आदेश 7 नियम 11 के आवेदन पर सुनवाई की जाए। जबकि मस्जिद समिति ने तर्क दिया है कि पूजा स्थल अधिनियम 1991 के तहत मुकदमा वर्जित है, हिंदू याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि सर्वेक्षण रिपोर्ट पर विचार किया जाना चाहिए।

सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, मुकदमे की अस्वीकृति के संबंध में 7 11 CPC के तहत मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई 26 मई को होगी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को आयोग की रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि कमीशन की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि वहां पर शिवलिंग मिला है। जब वहां शिवलिंग मिला है तो उस जगह का धार्मिक स्वरूप हिंदू मंदिर का है जिसे जबरन तलवार की नोक पर एक मस्जिद का रूप दिया गया है। 

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील