लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले शिवलिंग वाले स्थान को वाराणसी कोर्ट ने दिया सील करने का आदेश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 16, 2022 13:52 IST

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग के बारे में आदेश पारित करते हुए वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि दिवाकर ने कहा कि वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट, जिस स्थान पर शिवलिंग प्राप्त हुआ है, उस स्थान को तत्काल्र प्रभाव से सील कर दें।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे के तीसरे दिन हिंदू पक्ष ने दावा किया कि वहां पर शिवलिंग मिला हैवाराणसी कोर्ट ने जिस स्थान पर शिवलिंग प्राप्त हुआ है, उस जगह को सील करने का आदेश दियाकोर्ट ने वाराणसी के जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर को सुरक्षा की व्यक्तिगत जिम्मेदारी सौंपी

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे के आखिरी दिन हिंदू पक्ष की ओर से दावा किया गया कि मस्जिद परिसर में, जहां हिंदुओं को जाने की इजाजत नहीं है। वहां पर सर्वे के क्रम में कथिततौर पर शिवलिंग मिला है।

इसके बाद हिंदू पक्ष की ओर से सर्वे के लिए गये वकील हरिशंकर जैन ने फौरन इस मामले को वाराणसी की कोर्ट को दी। वकील की ओर से कोर्ट में पेश किये गये प्रार्थनापत्र 78 ग में कहा गया कि आज दिनंक ।6.05.2022 को कमिशन जब मस्जिद परिसर का सर्वे कर रहा था तो वहां के वजूखाने से शिवलिंग मिला है।

वकील जैन द्वारा कोर्ट में इस आधार पर कहा गया कि यह साक्ष्य इस बात को प्रमाणित करने के लिए काफी है कि यहां भूतकाल में मंदिर था और उसे जमिदोंज करके वहां पर ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण किया गया है। इसलिए कोर्ट से अपील की जाती है कि मस्जिद परिसर में जिस स्थान पर शिवलिंग मिला है। उसकी विशेष सुरक्षा की जाए और उसे सील कर दिया जाए।

इसके साथ ही वाराणसी के जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर और काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा कर रहे सीआरपीएफ कमाण्डेंट को इसके लिए आदेशित किया जाए कि वहां मुस्लिमों के प्रवेश को वर्जित किया जाए। मात्र 20 मुसलमानों को नमाज़ अदा करने की इजाजत दी जाए और उनके द्वारा वजू करने से भी तत्कात्ल रोक लगाई जाए।

इस पर वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि दिवाकर ने आदेश दिया कि वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट, जिस स्थान पर शिवलिंग प्राप्त हुआ है, उस स्थान को तत्काल्र प्रभाव से सील कर दें और सील किये गए स्थान पर प्रवेश वर्जित किया जाता है।

इसके साथ कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी, कमिनरेट वाराणसी तथा सीआरपीएफ को आदेशित किया जाता है कि जिस स्थान को सील किया गया है, उस स्थान को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी पूर्णतः व्यक्तिगत तौर पर उनकी होगी। 

टॅग्स :Kashi Vishwanath Temple-Gyanvapi MasjidVaranasi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए