लाइव न्यूज़ :

वाजपेयी एक भद्र पुरुष थे, पीएम मोदी एक प्रभावी व्यक्ति हैं, जो कठोर फैसला लेते हैंः शरद पवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 16:56 IST

पवार ने कहा कि भाजपा के इस दिग्गज नेता (वाजपेयी) के प्रति लोगों के बीच कहीं अधिक सम्मान था। उल्लेखनीय है कि वाजपेयी ने प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान पवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वाले पवार ने वाजपेयी और मोदी की कार्यशैली में अंतर का भी जिक्र किया।वाजपेयी साहेब कोई कदम उठाने से पहले इस बात का ध्यान रखते थे कि कोई नाराजगी नहीं हो

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आमतौर पर यह ध्यान रखते थे कि उनके फैसले से कोई नाराजगी नहीं हो, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने किसी फैसले के क्रियान्वयन के मामले में प्रभावी और कठोर हैं।

पवार ने कहा कि भाजपा के इस दिग्गज नेता (वाजपेयी) के प्रति लोगों के बीच कहीं अधिक सम्मान था। उल्लेखनीय है कि वाजपेयी ने प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान पवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।

पवार ने कहा, ‘‘वाजपेयी एक भद्र पुरुष थे। जबकि किसी कार्यक्रम के क्रियान्वयन के मामले में मोदी एक प्रभावी व्यक्ति हैं। कोई फैसला ले लेने के बाद उसे कठोरता से लागू करने की मोदी के पास क्षमता है।’’ प्रधानमंत्री पद पर मोदी के प्रथम कार्यकाल के दौरान 2017 में पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वाले पवार ने वाजपेयी और मोदी की कार्यशैली में अंतर का भी जिक्र किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख ने कहा, ‘‘वाजपेयी साहेब कोई कदम उठाने से पहले इस बात का ध्यान रखते थे कि कोई नाराजगी नहीं हो। लोगों के मन में उनके लिये कहीं अधिक सम्मान था। लेकिन जहां तक परिणामोन्मुखी कार्य की बात है, शायद मोदी उनसे अलग हैं।’’

पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राज्य में किसानों और उद्योगों की समस्याओं का हल करने के लिये कोई पहल नहीं की। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार ने कहा कि फड़नवीस नतीजे देने वाले और प्रभावी मुख्यमंत्री नहीं माने जाते हैं।

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि संकट के लिये भाजपा नीत शासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य में समूचा किसान समुदाय बेचैन, हताश और गुस्से में हैं। किसान बड़ी संख्या में आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर कल-कारखााने बंद हो रहे हैं, जिससे लोगों की नौकरियां जा रही हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शरद पवारअटल बिहारी वाजपेयीनरेंद्र मोदीदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब