लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश और भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, बैटरी कार सेवा भी स्थगित

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 5, 2022 21:37 IST

लगातार बारिश के कारण माता वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग पर पंछी हेलीपैड के समीप शाम चार बजे के करीब भूस्खलन हुआ। इसके चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल वीरवार को मौसम का आकलन करने के बाद यात्रा सुचारू होगी। मौसम के बहुत ज्यादा खराब हो जाने पर यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया।अगस्त महीने में बारिश के कारण माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन होने से यात्रा को कुछ समय के बंद कर दिया गया था।

जम्मूः भारी बारिश के देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। अब वीरवार को मौसम का आकलन करने के बाद इसे सुचारू किया जाएगा। बुधवार देर शाम को भारी बारिश के देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। फिलहाल वीरवार को मौसम का आकलन करने के बाद यात्रा सुचारू होगी। 

इससे पहले माता वैष्णो देवी भवन मार्ग में भूस्खलन के बाद मार्ग को बंद कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण माता वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग पर पंछी हेलीपैड के समीप शाम चार बजे के करीब भूस्खलन हुआ। इसके चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया।

बैटरी कार सेवा को भी स्थगित कर दिया गया। श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए पारंपरिक मार्ग की ओर जाने के लिए कहा गया था पर बाद में मौसम के बहुत ज्यादा खराब हो जाने पर यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया। यह कोई पहला मौका नहीं है।

इससे पहले भी गत अगस्त महीने में बारिश के कारण माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन होने से यात्रा को कुछ समय के बंद कर दिया गया था। हालांकि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में टीन निर्मित शैड बनाए गए हैं लेकिन बावजूद इसके बारिश के मौसम में अक्सर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। 

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीरमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील