लाइव न्यूज़ :

Vaishno Devi Yatra फिर से शुरू, 3 दिनों के बाद राजमार्ग खुला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 14:17 IST

Vaishno Devi Yatra Update: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा खराब मौसम के कारण तीन दिनों तक स्थगित रहने के बाद बुधवार सुबह फिर से शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देVaishno Devi Yatra फिर से शुरू, 3 दिनों के बाद राजमार्ग खुला

Vaishno Devi Yatra Update: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा खराब मौसम के कारण तीन दिनों तक स्थगित रहने के बाद बुधवार सुबह फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी एक दिन के निलंबन के बाद आंशिक रूप से यातायात की अनुमति दे दी गई। दो दिनों के बंद के बाद जम्मू और अन्य जगहों पर सभी सरकारी और निजी स्कूल फिर से खुल गए। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे सभी पंजीकरण काउंटर खुलने के साथ ही तीर्थयात्रा फिर से शुरू हो गई। तीर्थयात्रा सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है और सैकड़ों श्रद्धालु आधार शिविर कटरा से मंदिर के लिए रवाना हो रहे हैं। मैदानी इलाकों में व्यापक वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के अनुमान के बाद पांच से सात अक्टूबर को किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा के साथ-साथ मंदिर की यात्रा भी स्थगित कर दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार के साथ आज सुबह मचैल माता यात्रा भी फिर से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कई भूस्खलनों के कारण दिन भर बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात आज सुबह फिर से शुरू हो गया। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पूरी तरह से बहाल नहीं हुआ है, थराद (उधमपुर), नाशरी-दलवास और मारोग तथा किश्तवाड़ी पाथेर (रामबन) के बीच सड़क की हालत खराब है। इसलिए आज सुबह श्रीनगर से जम्मू की ओर केवल हल्के मोटर वाहनों को एकतरफा यातायात की अनुमति दी गई।" उन्होंने कहा कि जम्मू में पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली मुगल रोड पर पीर की गली में बर्फ साफ कर दी गई है और यह दोनों ओर से हल्के मोटर वाहनों के लिए खुल गई है। अधिकारी ने बताया कि जम्मू और श्रीनगर के बीच एक अन्य वैकल्पिक संपर्क किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग मार्ग पर यातायात अभी भी सिंथन टॉप पर बर्फ जमा होने के कारण बंद है।

टॅग्स :MataVaishno Devi MandirJammu
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिन कौन-कौन सी माता की पूजा की जाती है?

भारत अधिक खबरें

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

भारतदुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 भारत से होने का मतलब

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो