लाइव न्यूज़ :

वैष्णव ने एसईआर, ईसीओआर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

By भाषा | Updated: November 9, 2021 10:58 IST

Open in App

झारसुगुड़ा (ओडिशा), नौ नवंबर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के झारसुगुडा में दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) और पूर्वी तट रेलवे (ईसीओआर) के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

एक आधिकाारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि सोमवार को हुई बैठक में वैष्णव ने एसईआर क्षेत्र में यात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार संबंधी कई कदमों का सुझाव दिया और सुरक्षा मुद्दों पर बल दिया।

ओडिशा में, खासकर झारसुगुड़ा में रेलवे के बुनियादी ढांचा विकास कार्यों संबंधी विभिन्न मामलों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में एसईआर और ईसीओआर की महाप्रबंधक अर्चना जोशी के अलावा एसईआर, ईसीओआर और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान अधिकारियों ने भी भाग लिया।

विज्ञप्ति में बताया गया कि वैष्णव ने सभी जारी रेल परियोजनाओं को समय पर पूरा किए जाने पर जोर दिया।

बारगढ़ से सांसद सुरेश पुजारी, संबलपुर से सांसद नितेश गंगा देव और विधायक जयनारायण मिश्रा, रेंगाली से विधायक नौरी नायक, सुंदरगढ़ से विधायक कुसुम टेटे और बीरमित्रपुर से विधायक शंकर ओरम ने भी बैठक में भाग लिया और रेल मंत्री से बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए