लाइव न्यूज़ :

2019 में गुजरात के इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं पीएम मोदी, बीजेपी ने सीट की सुरक्षित

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 10, 2018 14:59 IST

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को हराने के विपक्ष महागठबंधन बनाने जा रहा है तो वहीं बीजेपी भी जीत के दांव खेल रही है। ऐसे में 2014 की तरह से ही विजय के परचम को बीजेपी हर कीमत पर लहराना चाह रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबर: 2019 के लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में हर एक पार्टी जीत के लिए रणनीति भी बनाने में जुट गई है। एक ओर जहां सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को हराने के विपक्ष महागठबंधन बनाने जा रहा है तो वहीं बीजेपी भी जीत के दांव खेल रही है। ऐसे में 2014 की तरह से ही विजय के परचम को बीजेपी हर कीमत पर लहराना चाह रही है।  

खबरों की मानें तो बीजेपी ने गुजरात की सीट वडोदरा को पूरी तरह से सुरक्षित रखा है।  दरअसल खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इसको सुरक्षित रखा गया है। कहा जा रहा है कि मोदी खुद यहां से 2019 मे चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बीजेपी की ओर से इशारों में साफ किया गया है कि पीएम मोदी वडोदरा से ही चुनाव लड़ेंगे। जबकि 2019 के चुनाव के लिए पार्टी के नेता टिकट पाने के लिए हर तरह के प्रयास शुरू कर चुके हैं। 

ऐसे में पार्टी की ओर से वडोदरा सीट को पीएम के लिए सुरक्षित  रखकर बाकियों को संदेश दिया गया है कि वडोदरा की सीट की टिकट किसी को भी किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। हांलाकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन फिर भी कहा जा रहा है कि यहां की सीट इसलिए सुरक्षित रखी गई हैं क्योंकि वह यहां से फिर चुनाव लड़ेंगे और विजय हासिल करेंगे।

गौरबतल है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी  वडोदरा और वाराणसी दो जगहों से चुनाव लड़े थे और दोनों ही जगह से उनको विजय प्राप्त हुई थी। हांलाकि पीएम ने बाद में व़डोदरा की सीट को छोड़ दिया था। पीएम की जगह बीजेपी ने दुबारा हुए चुनाव में रंजनबेन धनंजय भट्ट को मैदान में उतारा था और विजय हासिल की थी।

ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को लगता है कि अगर फिर से मोदी यहां से चुनाव लड़ेंगे तो वह जीतेंगे ही। खुद पीएम का वडोदरा से एक भावनात्मक रिश्ता भी है। ऐसे में ये तो जल्द ही पता लग जाएगा कि ये खबरें सच थीं या नहीं। लेकिन ऐसा अगर होता है तो एक बात सच है कि पीएम को वडोदरा से जीत हासिल हो सकती है।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील