लाइव न्यूज़ :

मुंबई में सोमवार को 62 निजी अस्पतालों में फिर शुरू होगा टीकाकरण

By भाषा | Updated: April 12, 2021 00:39 IST

Open in App

मुंबई, 11 अप्रैल मुंबई नगर निकाय द्वारा कोविड-19 रोधी टीके की नई खेप उपलब्ध कराए जाने के बाद शहर में 12 अप्रैल से टीकाकरण विनिर्दिष्ट 71 निजी अस्पतालों में से 62 में टीकाकरण फिर से शुरू होगा। निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई में नगर निकाय और सरकार द्वारा संचालित 49 संस्थान टीकाकरण केंद्र के तौर पर काम कर रहे हैं जबकि 71 निजी अस्पतालों में भी कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की सुविधा है।

मुंबई में प्रतिदिन करीब 40 से 50 हजार लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए जाएंगे।

शहर में 71 निजी अस्पतालों के टीकाकरण केंद्रों में टीके की कमी के कारण 10 और 11 अप्रैल को टीके नहीं लगाए गये। नगर निकाय व सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण जारी था।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक बयान में कहा, “बीएमसी को नौ अप्रैल को टीके की 99 हजार खुराक मिलीं जबकि 10 अप्रैल को 1,34,970 खुराक प्राप्त हुईं। बीते दो दिनों में बीएमसी को कुल 2,33,970 खुराक प्राप्त हुई। नगर निकाय ने कुछ स्टॉक निजी अस्पतालों में वितरित किया है। 12 अप्रैल से 71 में से 62 निजी अस्पतालों में टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?