लाइव न्यूज़ :

बिहार में टीकाकरण शुरू, प्रतिदिन 30,000 को लगाए जाएंगे टीके

By भाषा | Updated: January 16, 2021 16:30 IST

Open in App

पटना, 16 जनवरी बिहार में शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हो गया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में सुपर स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल के स्टाफ के पांच सदस्यों को सबसे पहले टीके लगाए गए।

नीतीश कुमार इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस पहुंचे जहां सफाई कर्मी राम बाबू को पहला टीका लगाया गया। उनके बाद एम्बुलेंस चालक अमित कुमार को टीका लगाया गया।

अन्य को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में टीके लगाए गए जिनमें लैब टेक्निशियन सोनू पंडित, जूनियर रेसिडेंट सानंत कुमार और नर्सिंग अधिकारी करमवीर सिंह राठौर शामिल हैं।

टीके लगवाने वाले पहले पांच लोगों को कुमार ने प्रशस्ति पत्र दिए।

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में टीकाकरण शुरू किया गया।

यहां पर पहला टीका 47 वर्षीय वार्ड अटेंडेंट मोहम्मद इकबाल अहमद को लगाया गया।

राज्य सरकार के मुताबिक पूरे राज्य में हर दिन कुल 30,000 लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि टीकाकरण के पहले चरण में करीब 4.5 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?