लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू

By भाषा | Updated: May 3, 2021 10:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 टीकाकरण मुहिम का तीसरा एवं सबसे बड़ा चरण सोमवार सुबह शुरू हो गया, जिसके तहत 18 साल से 45 साल तक के आयुवर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में करीब 90 लाख लोग इस चरण में टीकाकरण के लिए पात्र हैं और तीसरे चरण में टीकाकरण के लिए 77 स्कूलों में पांच-पांच टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए स्कूलों को टीकाकरण केंद्र बनाया है। राष्ट्रीय राजधानी के करीब 500 केंद्रों में अभी तक 45 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के आयुवर्ग में टीकाकरण के लिए पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

तीन बड़ी निजी अस्पताल श्रृंखलाओं-अपोलो, फोर्टिस और मैक्स ने 18 से 45 वर्ष के आयुवर्ग के लिए टीकाकरण शनिवार से ही सीमित केद्रों में शुरू कर दिया था।

दिल्ली सरकार ने टीकों की 1.34 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया था, जो आगामी तीन महीनों में मिलेगा।

इनमें से कोविशील्ड टीके की 67 लाख खुराक पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से खरीदी गई हैं।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि तीन लाख खुराक की पहली खेप मई के पहले सप्ताह में दिल्ली पहुंचेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अगले तीन महीनों के अंदर सभी वयस्कों को कोरोना वायरस के टीके लगाने के लिए एक योजना तैयार की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए