लाइव न्यूज़ :

पर्यटन क्षेत्र के पुनरुत्थान के लिए टीकाकरण अहम है: केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने पर्यटन क्षेत्र के पुनरुत्थान के लिए टीकाकरण को अहम बताते हुए सोमवार को कहा कि उनका मंत्रालय कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुए इस क्षेत्र की स्थिति में सुधार के लिए विभिन्न हितधारकों से बात कर रहा है।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने यहां ‘‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन’’ विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि थे।

रेड्डी ने इस अवसर पर कहा कि वैश्विक महामारी के कारण पर्यटन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने इसके पुनरुत्थान और इसकी स्थिति में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें विदेशी पर्यटकों के लिए पांच लाख मुफ्त वीजा दिया जाना शामिल है।’’

मंत्री ने कहा कि केंद्र ने इस क्षेत्र के लिए विभिन्न पैकेज और छूट की भी घोषणा की है। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र के सभी हितधारकों से महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य और सुरक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा।

रेड्डी ने कहा, “पर्यटन क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है और भारत पहले ही 85 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण कर चुका है।”

उन्होंने कहा कि देश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय देश में दूर-दराज के इलाकों में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर बिरला ने कहा कि पर्यटन अर्थव्यवस्था के विकास का इंजन है और देश में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं क्योंकि यहां समुद्र तटों से लेकर रेगिस्तान तक विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए