लाइव न्यूज़ :

कुछ निजी अस्पतालों में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू

By भाषा | Updated: May 1, 2021 14:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई कुछ निजी अस्पताल श्रृंखलाओं ने देश में अपने सीमित केंद्रों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान शनिवार से शुरू हो गया।

अपोलो अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि यह अभियान उसके हैदराबाद और कोलकाता के केंद्रों में शुरू हो गया है लेकिन दिल्ली में नहीं। उन्होंने कहा कि वे टीकों के पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और कहा कि दिल्ली में टीकाकरण सोमवार से या मंगलवार से शुरू हो सकता है।

मैक्स हेल्थयेकर ने घोषणा की कि यह अभियान “दिल्ली के एनसीआर में नेटवर्क के चुनिंदा अस्पतालों” में शुरू होगा।

सूत्रों ने कहा कि फोर्टिस हेल्थकेयर में अभियान अभी शुरू नहीं हुआ है क्योंकि वह टीके मिलने का इंतजार कर रहे हैं और कहा कि दोपहर बाद कार्यक्रम शुरू होगा।

फोर्टिस हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा कि उसके उत्तर भारत के केंद्रों में शनिवार से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को कोवैक्सीन 1,250 रुपये में लगाई जाएगी जिसमें टीके एवं उसे लगाने की कीमत शामिल होगी।

मैक्स हेल्थकेयर ने कहा कि टीके की खुराकें मिलने के बाद नेटवर्क के सारे अस्पतालों में नागरिकों को टीके लगाए जाएंगे।

इसने अपने बयान में कहा, “वर्तमान में, टीके मैक्स हेल्थकेयर के पंचशील पार्क, पटपड़गंज, शालीमार बाग, राजेंद्र प्लेस (बीएलके-मैक्स अस्पताल), नोएडा और वैशाली स्थित अस्पतालों में उपलब्ध होंगे।’’

तीन बड़े निजी अस्पताल श्रृंखलाओं - अपोलो, फोर्टिस और मैक्स ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि एक मई से देश में सीमीत केंद्रों पर 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा जबकि दिल्ली सरकार ने कहा था कि वह टीके मिलने के बाद अभियान शुरू करेगी।

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि टीके की खुराकें अभियान के लिए अब तक मिली नहीं हैं जिससे संकेत मिलता है कि एक मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका देने के राष्ट्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजधानी शामिल नहीं हो पाएगी।

उन्होंने इस आयु वर्ग के लोगों से शनिवार को टीकाकरण केंद्रों में कतार में नहीं खड़े होने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos