लाइव न्यूज़ :

उप्र में टीकरण का आंकड.ा 16 करोड़ पार, ओमीक्रान पर अतिरिक्त सर्तकता बरतने के निर्देश

By भाषा | Updated: November 29, 2021 20:59 IST

Open in App

लखनऊ, 29 नवंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां 16 करोड़ से अधिक कोविड-19 रोधी टीके का सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है ।

योगी ने ट्वीट किया, ''जीवन एवं जीविका को सुरक्षित करते हुए उत्तर प्रदेश 16 करोड़ से अधिक कोविड-19 रोधी टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों के अथक परिश्रम को समर्पित है। आप भी अवश्य लगवाएं 'टीका जीत का' ।''

एक सरकारी बयान के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण की पहली और दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने वाली राज्य सरकार ने डेल्टा वेरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक बताए जा रहे ओमीक्रान वेरिएंट को गंभीरता से लेते हुए सभी सावधानियां बरतनी शुरु कर दी है।

मुख्‍यमंत्री ने आला अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश में इस नए वैरिएंट को लेकर लखनऊ समेत सभी जिलों में विदेश से आने वालों की पड़ताल के निर्देश जारी किए गए हैं। निगरानी समितियों, निगरानी दलों, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के दलों, जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों ने जमीनी स्‍तर पर मोर्चा संभाल लिया है।

विदेशों से आने वाले यात्रियों की पहचान और कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इसके साथ ही योगी के निर्देशों के बाद कोरोना की दूसरी लहर में गठित की गई विशेषज्ञों की टीम इस नए वैरिएंट पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। यह टीम विदेशों में इस नए वैरिएंट के लक्षण, प्रभाव और इसके खतरे का आंकलन करेगी। इस नए वैरिएंट की संक्रमण दर कितनी है डेल्‍टा से कितना खतरनाक ये नया वैरिएंट है और इस नए वैरिएंट पर वैक्‍सीन का कैसा प्रभाव है--आदि बातों का आंकलन किया जाएगा।

बयान में कहा गया कि प्रदेश के सभी हवाई अडडों पर सख्ती बढ़ा दी गई है और वहां सभी यात्रियों की नि:शुल्क आरटीपीसीआर जांच भी की जा रही है। विदेश से आने वाले किसी भी यात्री की आरटीपीसीआर जांच कराने और पॉजिटिव निकलने पर नमूना जीनोम सीक्वेंसी के लिए भी भेजा जाएगा।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक सधी रणनीति के कारण आज उत्तर प्रदेश में कम समय में कोरोना संक्रमण पर तेजी से लगाम लगाई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,24,647 परीक्षण किए गए जिसमें पांच नए मामलों की पुष्टि हुई। अब तक उप्र में 8,74,37,937 परीक्षण किए जा चुके हैं। प्रदेश में कुल उपचाराधीन मरीज अब 100 से घटकर 86 हो गये हैं। बीते 24 घंटों में नौ संक्रमितों ने कोरोना को मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए