लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में छठ महापर्व से पूर्व श्रद्धालुओं के लिए होगा टीकाकरण अभियान का आयोजन

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने राजधानी में छठ पूजा करने वाले 10,000 लोगों के लिए एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सोमवार को घोषणा की।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को बुराड़ी के निकट कादीपुर से इस विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

मनोज तिवारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमें छठ पूजा सावधानी के साथ मनानी है इसलिए कल (मंगलवार) से 'छठ व्रत विशेष टीकाकरण अभियान' शुरू किया जाएगा। इस अभियान में छठ पूजा करने वाले 10,000 ऐसे श्रद्धालुओं का टीकाकरण किया जाएगा जो किसी कारण से टीका नहीं लगवा सके।"

भाजपा नेता ने कहा कि नगर निगमों की मदद से पार्टी के पार्षद हर इलाके का दौरा करेंगे और ऐसे लोगों की पहचान करेंगे, जिन्हें कोविड​​-19 का टीका किसी कारण वश नहीं लग पाया था। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम एक गैर-सरकारी संगठन के सहयोग से चलाया जाएगा।

तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा के सभी पार्षद और तीनों नगर निगम के कर्मचारी जल्द ही छठ घाटों की सफाई शुरू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए