लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण उपलब्धि: डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी, स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 14:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भारत में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराक की संख्या 100 करोड़ के पार जाने पर बृहस्पतिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक तेद्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और भारत के नागरिकों को कोविड रोधी टीकों के समतामूलक वितरण के लिए बधाई दी।

कोविड-19 रोधी टीकों की 100 करोड़ खुराक दिए जाने के पड़ाव तक पहुंचने में भारत को 279 दिन का वक्त लगा।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैज्ञानिक, स्वास्थ्यकर्मी और भारत के लोगों को कोविड-19 से संवेदनशील आबादी की रक्षा करने और टीकों के समतामूलक वितरण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों के लिए बधाई।’’

टीकाकरण संबंधी इस उपलब्धि को हासिल करने पर देश को बधाई देते हुए डब्ल्यूएचओ में दक्षिण-पूर्वी एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह नेकहा, ‘‘कोविड-19 रोधी टीकों की एक अरब खुराक लगाए जाने पर भारत को बहुत बहुत बधाई। इतने कम समय में असाधारण लक्ष्य प्राप्त करना मजबूत नेतृत्व, स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कार्यबलों और जनता के समर्पित प्रयासों के बगैर संभव नहीं था।’’

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत की सभी पात्र वयस्क आबादी में से 75 फीसदी से अधिक को टीके की कम से कम एक खुराक और करीब 31 फीसदी आबादी को दोनों खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?