लाइव न्यूज़ :

कांवड़ यात्रा पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा- 'भगवान भी नहीं चाहेंगे कि किसी की जान जाए'

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 12, 2021 08:45 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कावड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था का विषय है लेकिन श्रद्धा और आस्था का विषय भगवान से जुड़ा हुआ होता है और भगवान भी नहीं चाहेंगे कि किसी की जान जाए।

Open in App
ठळक मुद्देकांवड़ यात्रा को लेकर बोले पुष्कर धामी, भगवान नहीं चाहेंगे किसी की जान जाए धामी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से चारधाम यात्रा को लेकर चर्चा की थी सीएम धामी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है

देहरादून: कोरोना संकट के बीच इस साल कांवड़ यात्रा को लेकर सस्पेंस बरकरार है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था का विषय है और भगवान भी नहीं चाहेंगे किसी की जान जाए। 

दरअसल कांवड़ यात्रा में उत्तर प्रदेश , हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश , राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं और गांगाजल लेने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश जाते हैं। ऐसे में कोरोना महामारी को लेकर  संशय है कि इस साल यात्रा निकाली की जाएगी या नहीं।

उत्तराखंड सरकार पहले रद्द कर चुकी है कांवड़ यात्रा 

हालांकि, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत  के नेतृत्व वाली सरकार ने इस साल के लिए  कांवड़ यात्रा रद्द करने का फैसला किया था लेकिन पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सरकार ने इस कदम के बारे में पुनर्विचार करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ वार्षिक तीर्थयात्रा पर चर्चा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए धामी ने कहा 'मुझसे पहले राज्य मंत्रिमंडल द्वारा 30 जून को यह निर्णय लिया जा चुका था कि इस साल  कांवड़ यात्रा नहीं होगी लेकिन फिर भी हमने सोचा कि यह श्रद्धा और आस्था का विषय है  लेकिन श्रद्धा और आस्था का विषय भगवान से जुड़ा हुआ होता है और भगवान भी नहीं चाहेंगे कि किसी की जान जाए ।'

धामी ने कहा कांवड़ यात्रा को लेकर दो तीन राज्यों के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है । उन्होंने कहा कि 'हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि लोगों को जान को खतरा ना हो । उनका जीवन सुरक्षित रहे और किसी की मृत्यु ना हो ।'

वहीं, वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल में कुंभ मेले की अनुमति देने के लिए सरकार की काफी आलोचना हुई थी । उसके मद्देनजर राज्य सरकार ने कावड़ यात्रा की अनुमति देने से पहले सर्तकता बरती है । आपको बताते दें कि अप्रैल महीने में दूसरी लहर के दौरान कुंभ मेला में भारी मात्रा में लोगों की भीड़ इकट्ठा होने की वजह से कोरोना को कई मामले सामने आए थे और लोगों ने इसे सुपरस्प्रेडर बताया था।

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीकुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी