लाइव न्यूज़ :

Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूर्ण सफल, सिलक्यारा सुरंग से सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

By रुस्तम राणा | Updated: November 28, 2023 21:19 IST

सिलक्यारा सुरंग से बाहर निकाले गए सभी मजदूरों की मेडिकल जाँच के लिए एंबुलेंस मेडिकल जाँच के लिए ले जाया गया। 

Open in App
ठळक मुद्दे17 दिन से फंसे सभी श्रमिकों को मंगलवार की शाम को सुरंग से बाहर सुरक्षित बाहर निकाला गयाश्रमिकों को एक-एक करके 800 मिमी के उस पाइप के जरिए बाहर निकाला गया जिसे मलबे में ड्रिल करके डाला गया थाबाहर निकाले गए सभी मजदूरों की मेडिकल जाँच के लिए एंबुलेंस मेडिकल जाँच के लिए ले जाया गया

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में पिछले 17 दिन से फंसे सभी श्रमिकों को मंगलवार की शाम को सुरंग से बाहर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। श्रमिकों को एक-एक करके 800 मिमी के उस पाइप के जरिए बाहर निकाला गया जिसे मलबे में ड्रिल करके डाला गया था। बाहर निकाले गए सभी मजदूरों की मेडिकल जाँच के लिए एंबुलेंस मेडिकल जाँच के लिए ले जाया गया। आपको बता दें कि चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था, जिससे उसमें ये श्रमिक फंस गए थे। पूरा देश इनकी सलामती की दुआ मांग रहा था। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्कयारा सुरंग के अंदर से बचाए गए श्रमिकों से मुलाकात की। जब सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकाला गया तो लोगों के चेहरे में खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने सिल्क्यारा सुरंग के बाहर मिठाइयां बांटी। श्रमिकों के परिजनों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। 

वहीं मजदूरों को सुरक्षित निकाले जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों को बचाने के लिए चलाए गए अभियान की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है। मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।"

वहीं केंद्रीय नितिन गडकरी ने कहा, राहत और बचाव कार्य में शामिल सभी एजेंसियों का आभार, यह बहुत ही कुशलता से अंजाम दिया गया एक समन्वित अभियान था। 

टॅग्स :Uttarkashiउत्तराखण्डUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया