लाइव न्यूज़ :

Uttarkashi Tunnel Rescue Update: परिवार का हालचाल पूछेंगे और बताएंगे, मजदूरों को लैंडलाइन फोन देगी सरकार

By धीरज मिश्रा | Updated: November 25, 2023 18:27 IST

Uttarkashi tunnel rescue: उत्तरकाशी के टनल में फंसे 41 मजदूरों के लिए राहत भरी एक खबर आई है। बीते दीपावली से वह अपने परिजनों से बात नहीं कर पाए हैं। लेकिन अब वह अपने परिवार से बात कर सकेंगे और उनका हालचाल पूछने के साथ अपने हाल के बारे में भी जानकारी दे सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरकाशी के टनल में फंसे 41 मजदूरों के लिए राहत भरी एक खबर आई हैवह अपने परिवार से बात कर सकेंगे और उनका हालचाल पूछने के साथ अपने हाल के बारे में भी जानकारी दे सकेंगेअंदर फंसे मजदूरों को लैंडलाइन (फोन) भेज दिया जाएगा ताकि वे अपने परिवार के सदस्यों से बात कर सकें

Uttarkashi tunnel rescue: उत्तरकाशी के टनल में फंसे 41 मजदूरों के लिए राहत भरी एक खबर आई है। बीते दीपावली से वह अपने परिजनों से बात नहीं कर पाए हैं। लेकिन अब वह अपने परिवार से बात कर सकेंगे और उनका हालचाल पूछने के साथ अपने हाल के बारे में भी जानकारी दे सकेंगे।

दरअसल, पुष्कर सिंह धामी की भाजपा सरकार टनल के पास लैंडलाइन की सुविधा मुहैया कराने जा रही है। इसके लिए तार बिछाने का काम किया जा रहा है। बीएसएनएल के कर्मचारी कुंदन ने कहा सरकार के निर्देश पर यहां एक लैंडलाइन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए तार बिछाने का प्रयास किया जा रहा है। अंदर फंसे मजदूरों को लैंडलाइन (फोन) भेज दिया जाएगा ताकि वे अपने परिवार के सदस्यों से बात कर सकें।

 

बीएसएनएल के डीजीएम राकेश चौधरी ने बताया कि हम टेलिफोन को पाइप के माध्यम से सुरंग में भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फोन के माध्यम से सुरंग के अंदर फंसे मजदूर अपने परिजन से बात कर सकेंगे।

अभी सफलता के लिए करना होगा इंतजार

उत्तरकाशी के टनल में फंसे मजदूरों की सलामती के लिए देश भर में प्रार्थनाएं हो रही हैं। हालांकि, मौके पर एसडीआरएफ के साथ एनडीआरएफ की टीम मौजूद हैं। सभी की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि कैसे भी मजदूरों तक पहुंचा जाए और उन्हें बाहार निकाला जाए। लेकिन 25 नवंबर तक भी सफलता हाथ नहीं लग पाई है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा हमें थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। काम करने वालों पर किसी प्रकार का दवाब नहीं डालना है। याद रखना है कि जहां भी काम हो रहा है वे खतरनाक है।

टॅग्स :Uttarkashiबीएसएनएलउत्तराखण्डउत्तराखंड समाचारUttarakhand news
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत