लाइव न्यूज़ :

Uttarkashi Tunnel Rescue: सीएम धामी की मजदूरों से लाइव बातचीत, पूछा "कैसे हैं आप लोग", देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 23, 2023 15:52 IST

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वॉकी-टॉकी पर टनल में फंसे मजदूरों से बात की है। धामी ने सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों गब्बर सिंह नेगी और सबा अहमद से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा।

Open in App
ठळक मुद्देUttarakhand Cm पुष्कर सिंह धामी ने वॉकी-टॉकी पर टनल में फंसे मजदूरों से बात की Uttarkashi Tunnel Rescue: धामी ने मजदूरों को रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में भी जानकारी दीUttarkashi Tunnel Update: सीएम धामी ने कहा, मैं यहां पर रात से हूं और उम्मीद है कि जल्द ही हम आप लोगों को बाहर निकाल लेंगे

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वॉकी-टॉकी पर टनल में फंसे मजदूरों से बात की है। धामी ने सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों गब्बर सिंह नेगी और सबा अहमद से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा।

उन्होंने मजदूरों से कहा किसी तरह से आप लोगों को कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आप लोग धैर्य बनाए रखें, बाहर आप लोगों को लाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। धामी ने उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में भी जानकारी दी। सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों से सीएम ने बातचीत की शुरुआत राम राम से की।

उन्होंने कहा कि राम राम मैं पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं। हंसते हुए पूछा कैसे हैं आप लोग। चलिए भई हम लोग बहुत पास आ गए हैं।  आप लोगों की हिम्मत भी काफी है और आप लोगों के बाहर आने के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं। मैं यहां पर रात से हूं और उम्मीद है कि जल्द ही हम आप लोगों को बाहर निकाल लेंगे।

पीएम रोजाना आपका हाल ले रहे हैं

सीएम धामी ने मजदूरों से कहा कि आप लोगों का हाल रोजाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ले रहे हैं। उन्हें यहां की पल पल की अपडेट दी जा रही है। छह से 10 मीटर और आना है। आप लोगों को घबराना नहीं है बस हिम्मत बनाकर रखना है। आपके घरवालों को भी आपकी वीडियो और फोटो भेज दी गई है। सभी आश्वस्त हैं। घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि आप सभी लोग अपना बहुत बहुत ख्याल रखें, किसी चीज की कोई दिक्कत है तो बताए उसे पूरा किया जाएगा। देश विदेश के विशेषज्ञ आप लोगों को बाहर निकालने के लिए यहां मौजूद हैं। अब सिर्फ 10 मीटर ही आगे आना है ज्यादा समय नहीं लगेगा आप सभी बाहर होंगे।

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्डBJPएनडीआरएफNDRFIPS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos