लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के 53,527 करोड़ रुपये के बजट में किसानों की खुशहाली, गांवों को आबाद करने पर जोर

By भाषा | Updated: March 5, 2020 14:22 IST

उत्तराखंड के गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन में बजट सत्र में 53,526. 97 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह 49.66 करोड रूपये का राजस्व अधिशेष बजट है। हालांकि, इसमें कुल खर्च और सकल आय के बीच अंतर को देखते हुये 7,549 करोड़ रूपये का राजकोषीय घाटा भी अनुमानित है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड सरकार ने 53,526. 97 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह 49.66 करोड रूपये का राजस्व अधिशेष बजट है।

गैरसैंण: उत्तराखंड सरकार ने राज्य विधानसभा में 2020-21 का 53,526. 97 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में किसानों की खुशहाली, गांवों को आबाद करने, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, सस्ता और बेहतर इलाज, गुणवत्तापरक शिक्षा, स्वच्छ जल और उचित पोषण पर जोर दिया गया है।

राज्य के गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन में बजट सत्र में 53,526. 97 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह 49.66 करोड रूपये का राजस्व अधिशेष बजट है। हालांकि, इसमें कुल खर्च और सकल आय के बीच अंतर को देखते हुये 7,549 करोड़ रूपये का राजकोषीय घाटा भी अनुमानित है।

मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में 2020-21 के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस दौरान राज्य में 52,423.92 करोड़ रूपये की प्राप्तियां अनुमानित है। इसमें राजस्व प्राप्तियों के रूप में 42,439.33 करोड़ रू तथा पूंजीगत प्राप्तियां के रूप में 9,984.59 करोड़ रूपये मिलने का अनुमान है। वर्ष 2020-21 में कुल व्यय 53,526. 97 करोड अनुमानित है।

व्यय में राज्य कर्मचारियों के वेतन-भत्तों आदि पर सबसे अधिक 14,673. 96 करोड़ रूपये खर्च होना अनुमानित है जबकि दूसरे नंबर पर पेशन और अन्य व्ययों पर 6,304 करोड़, व्याज की अदायगी पर 5,892 करोड़, कर्ज प्रतिदान पर 3,503 करोड़, अन्य शिक्षण संस्थाओं के वेतन भत्तो पर 1,232 करोड़ खर्च अनुमानित किया गया है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आय व्यय प्रस्तावों के आधार पर राजस्व घाटा अनुमानित नहीं है लेकिन 7,549 करोड़ का राजकोषीय घाटा होने का अनुमान है ।

रावत ने कविता 'अंक में इस धरा की रहा हूं सदा। स्रोत हूं अनवरत ही बहा हूं सदा। राह मेरी रही कब सहज आज तक।' की पंक्तियों के साथ बजट भाषण की शुरूआत की। उन्होने कहा कि बजट प्रदेश के जनसामान्य की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब है।

इसमें किसानों की बेहतरी, गांवों को आबाद करने, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, सस्ता और बेहतर इलाज, गुणवत्तापरक शिक्षा, स्वच्छ जल और उचित पोषण को आधार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप 15 वे वित्त आयोग द्वारा केन्द्रीय करों में राज्य का अंश बढ़ाया गया है जिससे राज्य को हर साल 300 से 400 करोड़ का लाभ होगा।

टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप