लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड को मिली पहली वंदे भारत, पीएम मोदी ने दिल्ली से देहरादून के लिए जाने वाली ट्रेन को आज दिखाई हरी झंडी

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 25, 2023 12:02 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली लॉन्च की गई यह ट्रेन 29 मई को अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली और देहरादून को जोड़ने वाली उत्तराखंड की पहली वंदे भारत ट्रेन को गुरुवार को हरी झंडी दिखाई गई।एक्सप्रेस ट्रेन दोनों शहरों के बीच की दूरी सिर्फ चार घंटे पैंतालीस मिनट में तय करेगी। उद्घाटन गुरुवार को देहरादून से आयोजित किया गया, जो सुबह 11 बजे रवाना हुई।

नई दिल्ली: दिल्ली और देहरादून को जोड़ने वाली उत्तराखंड की पहली वंदे भारत ट्रेन को गुरुवार (25 मई) को हरी झंडी दिखाई गई। एक्सप्रेस ट्रेन दोनों शहरों के बीच की दूरी सिर्फ चार घंटे पैंतालीस मिनट में तय करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली लॉन्च की गई यह ट्रेन 29 मई को अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी। उद्घाटन गुरुवार को देहरादून से आयोजित किया गया, जो सुबह 11 बजे रवाना हुई।

पीएम मोदी ने कहा, "भारत को बड़ी उम्मीद से देखा जा रहा है। दुनिया इसे देखने हमारे देश आना चाहती है और भारत के सार को समझने के लिए। ऐसे में उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए बेहतरीन अवसर हैं। वंदे भारत ट्रेन भी इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने में उत्तराखंड की मदद करने जा रही है। उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस आज देहरादून से दिल्ली जा रही है। इस एक्सप्रेस से लोगों का यात्रा समय कम होगा।"

उन्होंने ये भी कहा, "दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी को तेज गति से जोड़ेगी. इस ट्रेन से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं इस सफर को सुखद बनाने वाली हैं।" आठ कोच वाली यह एक्सप्रेस मंगलवार को घोषित एक आधिकारिक बयान के अनुसार मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार से होकर गुजरेगी।

पीएम मोदी ने आगे कहा, "12 हजार करोड़ रुपये की लागत से चार धाम भव्य परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। 2014 से, हमने भारतीय रेलवे को बदल दिया है। हाई-स्पीड ट्रेनों के सपने को साकार करने के साथ हमने शुरुआत की। 2014 से पहले 600 किमी की तुलना में हर साल 6000 किमी रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण किया जाता है।"

टॅग्स :Vande Bharat Expressउत्तराखण्डUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष