लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: कोरोना पॉजिटिव आई सतपाल महाराज की पत्नी की रिपोर्ट, मंत्री संग 41 लोगों को किया गया क्वारंटाइन

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 31, 2020 15:18 IST

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में मंत्री के साथ 41 अन्य लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैउत्तराखंड में कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है

देहरादून: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) की पत्नी अमृता रावत कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। ऐसे में मंत्री के साथ उनके निवास पर रहने वाले 41 अन्य लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। फिलहाल, अमृता रावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे राज्य मंत्रिमंडल में हड़कंप मच गया है।

मालूम हो, अमृता रावत राज्य की पूर्व मंत्री भी रह चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, देहरादून स्थित प्राइवेट लैब से उनके सैंपल की जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटी थीं।  

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट आशीष श्रीवास्तव ने बताया, 'अमृता रावत की रिपोर्ट आ गई है और वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। कैबिनेट मंत्री और उनके कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है।' इसके साथ ही, सतपाल महाराज सहित क्वारंटाइन करने वाले सभी लोगों के नमूने एकत्र करके कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए हैं।

727 हुई संक्रमितों की संख्या

मालूम हो, शुक्रवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कैबिनेट बैठक में भाग लिया था, जहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे। वहीं, उत्तराखंड में शनिवार को 11 नए मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के साथ प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 727 पर पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, नए मरीजों में से सात अकेले देहरादून जिले के हैं जबकि टिहरी जिले में चार नए मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी में संक्रमितों के संपर्क का पता लगाने के दौरान सात मामले सामने आए जबकि टिहरी में सामने आए संक्रमित लोगों ने महाराष्ट्र की यात्रा की थी। बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में 102 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अब भी 617 लोगों का इलाज चल रहा है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है और तीन लोग राज्य से जा चुके हैं।

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?