लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: टिहरी झील में डूब गया ‘मरीना’ रेस्तरां, सीएम त्रिवेन्द्र सिंह ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: May 8, 2019 18:22 IST

मुख्यमंत्री ने इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिये प्रभावी प्रबन्ध करने के आदेश देने के साथ ही चेतावनी भी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि टिहरी झील में जलस्तर की कमी के कारण मरीना का कुछ भाग पानी में डूब गया था ।

Open in App

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टिहरी झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ढाई करोड़ रुपये की लागत से तैयार चलते—फिरते रेस्तरां 'मरीना' बोट का आधा हिस्सा मंगलवार को पानी में डूब जाने के कारणों की जांच के आदेश दिये । मुख्यमंत्री के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने टिहरी के जिलाधिकारी तथा गढ़वाल मण्डल विकास निगम के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिये प्रभावी प्रबन्ध करने के आदेश देने के साथ ही चेतावनी भी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि टिहरी झील में जलस्तर की कमी के कारण मरीना का कुछ भाग पानी में डूब गया था । 'मरीना बोट' में ठीक एक साल पहले मुख्यमंत्री रावत की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक भी आयोजित की गयी थी ।

उपजिलाधिकारी और टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजयवीर सिंह का कहना है कि झील का जलस्तर कम होने से मरीना का एक हिस्सा टेढ़ा हो गया था और यह हिस्सा कल तड़के पानी में डूब गया। टिहरी झील को साहसिक खेल गतिविधियों का केंद्र बनाने की कवायद वर्ष 2015 में शुरू की गयी थी। इसी उद्देश्य से झील में मरीना बोट और बार्ज बोट भी उतारी गई थीं ।

मरीना का जहां झील के बीच में आधुनिक रेस्तरां की भांति खाने-पीने और मनोरंजन के लिए उपयोग किया जाना था, वहीं बार्ज बोट को टिहरी से प्रतापनगर जाने वाले बांध प्रभावितों और यात्रियों को वाहनों समेत पार कराने के लिए उपयोग किया जाना था। मरीना की लागत करीब ढाई करोड़ रुपये थी जबकि बार्ज बोट 2.17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गयी थी ।

उद्देश्य दोनों परिसंपत्तियों को लीज पर देकर यात्रियों को झील की तरफ आकर्षित कर लाभ कमाने का था लेकिन कुप्रबंधन के चलते न तो कोई पीपीपी साझेदार इनके संचालन के लिये आगे आया और न ही प्राधिकरण इनका संचालन कर पाया।

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील