लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: भूस्खलन से बदरीनाथ NH पर चुंगी बड़ेथी सुरंग के क्षतिग्रस्त होने का मंडरा रहा खतरा, नंदप्रयाग और छिनका के पास की सड़कें अवरुद्ध

By अनिल शर्मा | Updated: August 3, 2023 08:12 IST

भूस्खलन के बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सुरंग की सुरक्षा को लेकर संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबदरीनाथ इलाके में भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी बड़ेथी सुरंग के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडरा रहा है।चुंगी बड़ेथी सुरंग तीन साल पहले करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ था।

चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग और छिनका के पास की सड़क गुरुवार को मलबे के कारण अवरुद्ध हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। चमोली पुलिस ने ट्विटर पर घटनास्थल के दृश्य साझा किए, जिसमें सड़क पर मलबे का एक बड़ा ढेर दिखाई दे रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के पास सड़क मलबे के कारण अवरुद्ध हो गई थी। 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में क्षेत्र के चारों ओर भूस्खलन के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी बड़ेथी सुरंग के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। जिससे अधिकारी चिंतित हैं।

भूस्खलन के बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सुरंग की सुरक्षा को लेकर संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी बड़ेथी सुरंग तीन साल पहले करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ था। इसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने किया है। इसका निर्माण सड़क सुरक्षा के लिहाज से किया गया लेकिन अब इसपर ही खतरा मंडराने लगा है। यह सुरंग 310 मीटर लंबी, 10 मीटर चौड़ी और 11 मीटर ऊंची है।

टॅग्स :उत्तराखण्डबद्रीनाथ मन्दिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए