लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा चुनावः धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पवार बीजेपी में शामिल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिलाई सदस्यता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2021 16:51 IST

Uttarakhand Assembly Elections: उत्तराखंड क्रांति दल के नेता और निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पवार ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी और उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पवार ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद प्रभावित हैं।उत्तराखंड की यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं।

Uttarakhand Assembly Elections: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में है। भाजपा और कांग्रेस में टक्कर है। इस बीच भाजपा ने एक तीर से दो शिकार किए। धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता और निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पवार ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। वह उत्तराखंड की यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वह विधानसभा में धनोल्टी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में पवार को भाजपा की सदस्यता दिलाई। ईरानी ने पवार का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में उनका भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय सराहनीय है।

कौशिक ने कहा कि पवार ने उत्तराखंड क्रांति दल के नेता के रूप में उत्तराखंड राज्य के लिए लड़ाई में बढ़चढ़कर योगदान दिया और उनके भाजपा में शामिल होने राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी। पवार ने कहा कि वह भाजपा परिवार में शामिल होकर आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद प्रभावित हैं क्योंकि वह उततराखंड के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सोच समझकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

टॅग्स :Uttarakhand Assemblyकांग्रेसउत्तराखण्डस्मृति ईरानीजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप