लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में हरेला पर्व के मौके पर रोपे जाएंगे आज 10 लाख पौधे, सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने की सभी से पेड़ लगाने की अपील

By प्रिया कुमारी | Updated: July 16, 2020 11:00 IST

उत्तराखंड में हरेला पर्व की शुरुआत हो चुकी है, इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से ये अपील किया है कि एक पेड़ जरूर लगाएं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से अपील किया है कि हरेला पर्व के मौके पर एक पौधा जरूर लगाए।हरेला पर्व के मौके पर वन विभाग करीब 7.5 पेड़ लगाएगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से अपील किया है कि हरेला पर्व के मौके पर सभी एक पौधा जरूर लगाए। साथ ही उन्होंने हरेला पर्व से जुड़ने की अपील करते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री कहते हैं कि 16 जुलाई, हरेला पर्व के पावन अवसर पर हर व्यक्ति 01 पौधा अवश्य लगाए और वृक्षारोपण के साथ ही जलस्रोतों के संरक्षण का भी संकल्प लें। इस बार कोविड-19 के कारण हरेला पर्व पर पहले की तरह कार्यक्रमों का आयोजन सम्भव नही है, परंतु हमारा पर्यावरण संरक्षण का अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए।

हरेला पर्व पर गुरुवार को वन विभाग करीब 7.5 पेड़ लगाएगा। करीब 2.5 लाख पौधे उद्दान विभाग की ओर से लगाए जाएंगे। गुरुवार से शुरू होने वाला ये त्योहार 15 अगस्त तक चलेगा। प्रमुख वन संरक्षक जयराज के मुताबिक राज्यपाल बेबी रानी मौर्य राजभवन और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने आवास से हरेला अभियान की शुरुआत करेंगे

क्या होता है हरेला पर्व

हरेला एक हिंदू त्यौहार है जो मूल रूप से उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में मनाया जाता है। हरेला पर्व वैसे तो वर्ष में तीन बार आता है। चैत्र महीने में पहले दिन बोया जाता है तथा नवमी को काटा जाता है। श्रावण महीने में सावन लगने से नौ दिन पहले आषाढ़ में बोया जाता है और दस दिन बाद श्रावण के प्रथम दिन काटा जाता है। आश्विन महीने में नवरात्र के पहले दिन बोया जाता है और दशहरा के दिन काटा जाता है। लेकिन श्रावण मास में मनाये जाने वाला हरेला सामाजिक रूप से अपना विशेष महत्व रखता तथा समूचे कुमाऊं में महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक माना जाता है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब