लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे प्रदेश के 110 निवासियों की सूची केंद्र को भेजी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:43 IST

Open in App

उत्तराखंड सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे प्रदेश के 110 निवासियों की एक सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने अब तक उपलब्ध सूचना के आधार पर अफगानिस्तान में फंसे राज्य के 110 निवासियों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया गया है कि वह सूची में शामिल लोगों के संबंध में कोई नयी सूचना प्राप्त होने पर उसे तत्काल राज्य सरकार के साथ साझा करे। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां फंसे उत्तराखंड वासियों के परिवार जन चिंतित हैं और उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए सरकार से अनुरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस संबंध में पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश मंत्रालय से बात कर चुके हैं। राज्य सरकार ने भी लोगों से अफगानिस्तान में फंसे अपने परिवार वालों या रिश्तेदारों का पूरा ब्योरा जैसे उनका नाम, स्थानीय पता और पासपोर्ट आदि की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा है ताकि यह सूचना केन्द्र सरकार को दी जा सके। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन को यह जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी दी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

विश्व'पाकिस्तान की ओर से….अफगानिस्तान की संप्रभुता पर खुला हमला': काबुल हवाई हमलों पर भारत का कड़ा रुख

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत