लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में नहीं सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल, राज्य सरकार ने VAT घटाने से किया इनकार

By भाषा | Updated: September 18, 2018 20:42 IST

राज्य सरकार के जवाब से असंतुष्ट मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Open in App

देहरादून, 18 सितंबर : उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और राहत देने से इनकार करते हुए मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा कि उसने पिछले साल ही पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट पर लगने वाले उपकर में कटौती कर दी थी।

राज्य सरकार के जवाब से असंतुष्ट मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

सदन में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश द्वारा कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिये पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से बेतहाशा मंहगाई का मुद्दा उठाया गया था। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने इसका जवाब देते हुये कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही 21 मई 2017 को वैट पर लगने वाले उपकर को पांच प्रतिशत कम कर दिया था।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट पर उपकर की अधिकतम सीमा भी निर्धारित कर दी थी जिससे जनता पर ज्यादा बोझ न पडे। उन्होंने उपकर लगाने के लिए पूर्ववर्ती सरकार को भी घेरा।

उन्होंने सदन में आंकडे रखते हुए कहा कि संप्रग सरकार के दस साल के कार्यकाल में पैट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग दोगुनी हो गयीं थी जबकि वर्तमान केंद्र सरकार के पिछले चार साल के कार्यकाल में पैट्रोल में केवल 4.40 रुपये और डीजल में करीब छह रूपये प्रति लीटर की ही वृद्धि हुई है।

पंत ने यह भी दावा किया कि राज्य में खाद्यान्न और अन्य जरूरी चीजें अन्य स्थानों की अपेक्षा काफी सस्ती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें इस मुददे को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस जीएसटी की दायरे में आ गयी है जबकि पैट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रण में रखने के लिए उन्हें भी जीएसटी में लाने का प्रयास हो रहा है।

पंत के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिगर्मन कर दिया।

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए