लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार फर्जी कोविड जांच के मामले पर सख्त, जांच के आदेश, निजी प्रयोगशालाओं पर होगा मामला दर्ज

By वैशाली कुमारी | Updated: June 17, 2021 16:11 IST

उत्तराखंड में कुंभ मेले के दौरान कोरोना टेस्टिंग में फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरिद्वार जिला प्रशासन ने धार्मिक समारोह के दौरान एक लाख से अधिक फर्जी परीक्षण किए जाने की रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच का आदेश दिया था। मेले के दौरान टेस्ट करने के लिए 22 निजी प्रयोगशालाओं को काम पर रखा गया था।एक रिर्पोट के अनुसार हरिद्वार में आयोजित धार्मिक सभा में कम से कम 70 लाख भक्तों ने भाग लिया था।

नई दिल्ली: उत्तराखंड सरकार ने  कुंभ मेले के दौरान फर्जी कोविड जांच के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। सरकार ने हरिद्वार जिला प्रशासन को मुख्य रूप से निजी प्रयोगशालाओं पर मामला दर्ज कराने के लिए कहा है। दिल्ली और हरियाणा में स्थित निजी प्रयोगशालाओं को राज्य सरकार ने 1 से 30 अप्रैल तक कुंभ मेले के दौरान परीक्षण करने के लिए लगाया था।

 ANI की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार जिला प्रशासन को महाकुंभ के दौरान कोविड परीक्षण घोटाले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। दिल्ली और हरियाणा की प्रयोगशालाओं के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है जिन्होंने कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार में 5 स्थानों पर परीक्षण किया था। 

पिछले हफ्ते, हरिद्वार जिला प्रशासन ने धार्मिक समारोह के दौरान एक लाख से अधिक फर्जी परीक्षण किए जाने की रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच का आदेश दिया था।

 रिपोर्टों के मुताबिक उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नियम लगाए थे। इस नियम के मुताबिक प्रयोगशालाओं ने 50,000 परीक्षणों के दैनिक परीक्षण कोटा को पूरा करने के लिए ऐसा किया था।   

हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट सी रविशंकर ने उस समय कहा था कि कुंभ के दौरान परीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई सभी प्रयोगशालाओं को RT-PCR और रैपिड एंटीजन  चल रही जांच के कारण रोक दिया गया है। मेले के दौरान टेस्ट करने के लिए 22 निजी प्रयोगशालाओं को काम पर रखा गया था।

एक रिर्पोट के अनुसार हरिद्वार में आयोजित धार्मिक सभा में कम से कम 70 लाख भक्तों ने भाग लिया था।समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, धार्मिक सभा के दौरान चिकित्सा कर्मियों द्वारा किए गए लगभग दो लाख परीक्षणों में से लगभग 2,600 भक्तों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।

टॅग्स :उत्तराखण्डकुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब