लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भूस्खलन के मलबे में दबने से चार की मौत

By भाषा | Updated: August 29, 2018 12:07 IST

उत्तराखंड के टिहरी जिले में बूढाकेदार क्षेत्र के कोट गांव में आज तड़के भारी बारिश के बाद पहाड़ी से हुए भूस्खलन के मलबे में दबने से चार व्यक्तियों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया ।

Open in App

देहरादून, 29 अगस्त। उत्तराखंड के टिहरी जिले में बूढाकेदार क्षेत्र के कोट गांव में आज तड़के भारी बारिश के बाद पहाड़ी से हुए भूस्खलन के मलबे में दबने से चार व्यक्तियों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया ।

टिहरी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के मलबे में अभी तीन और व्यक्ति दबे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है ।

रात में तेज बारिश के बाद सुबह पहाडी से हुए भूस्खलन का मलबा तीन मकानों पर गिर पडा जिससे उसमें रहने वाले लोग दब गये । चार वयक्तियों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिये गये हैं ।

घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हो गये उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा टिहरी के पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने आरोप लगाया कि बूढाकेदार क्षेत्र आपदा के लिए संवेदनशील होने के बावजूद सरकार द्वारा ग्रामीणों को विस्थापित नहीं किया जा रहा है । उन्होंने आपदा में मारे गये व्यक्तियों के परिजनों को दस लाख रू देने तथा परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की भी राज्य सरकार से मांग की है ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप