लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड वन विभाग ने 79.83 लाख रुपए के सात ईकोटूरिज्म प्रस्ताव स्वीकृत किए

By भाषा | Updated: June 10, 2021 19:26 IST

Open in App

देहरादून, 10 जून उत्तराखंड वन विभाग ने बृहस्पतिवार को ईकोटूरिज्म संबंधी सात प्रस्ताव पारित करते हुए उनके लिए 79.83 लाख रुपए स्वीकृत किए।

प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी की अध्यक्षता में यहां ईकोटूरिज्म कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप इन प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए संबंधित प्रभागीय वन अधिकारियों को इन्हें शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए गए ।

स्वीकृत प्रस्तावों में 15.83 लाख रुपए की लागत से चन्द्रबनी खालसा में कुमांऊनी मंदिर के पास वन विभाग द्वारा पार्क का निर्माण, 10 लाख रुपए की लागत से क्यारी नागटिब्बा सुरकण्डा तक ट्रेक मार्ग का निर्माण, 15 लाख रुपए की लागत से तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फांटो क्षेत्र में सफारी जोन का निर्माण और 10 लाख रुपए की लागत से ऋषिकेश में संजय झील का सौन्दर्यीकरण कर उसे साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना शामिल हैं ।

ईकोटूरिज्म कोर कमेटी के सदस्य सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि यह धनराशि प्रभागीय वनाधिकारियों को जारी की जा रही है और उनसे इन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए