लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: हल्द्वानी में सांप्रदायिक तनाव के बाद पुलिस ने 700 से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

By भाषा | Updated: April 6, 2023 08:29 IST

हल्द्वानी के भोटियापड़ाव क्षेत्र में सोमवार की शाम को दो समुदायों के बीच तनाव भड़का जिसको लेकर पुलिस ने ये कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देहल्द्वानी के भोटियापड़ाव क्षेत्र में सोमवार की शाम को दो समुदायों के बीच तनाव तब भड़क गया।पुलिस ने 700-800 लोगों के खिलाफ बलवा तथा हिंसा में शामिल होने के लिए समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी स्थित एक सार्वजनिक स्थान पर नमाजियों के 'वुजू' करने को लेकर दो गुटों में हुए संघर्ष के बाद 700 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हल्द्वानी के भोटियापड़ाव क्षेत्र में सोमवार की शाम को दो समुदायों के बीच तनाव तब भड़का जब एक समुदाय के कुछ लोगों ने आवास विकास कालोनी में चल रही मुस्लिम धार्मिक गतिविधियों पर आपत्ति जताई।

एक अधिकारी के मुताबिक, नमाज अधिवक्ता जफर सिद्दीकी के घर पर पढ़ी जा रही थी लेकिन नमाज पढ़ने से पहले 'वुजू' के लिए नमाजियों द्वारा समीप ही स्थित एक सार्वजनिक भूखंड का इस्तेमाल किया जा रहा था और इसी को लेकर कुछ लोगों ने ऐतराज जताया। नमाज पढ़ने से पहले हाथ-पैर तथा मुंह धोया जाता है जिसे वुजू कहा जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि एक समुदाय के कुछ सदस्यों के क्षेत्र में एकत्रित होने तथा उनके द्वारा इमाम शाहिद हुसैन को थप्पड़ मारे जाने से तनाव और बढ गया। हुसैन ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद, सिद्दीकी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भोटियापड़ाव पुलिस थाने के थानाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और पाया कि सिद्दीकी का मकान अवैध निर्माण है जिसके बाद उन्होंने उसे सील कर दिया। उन्होंने बताया कि संघर्षरत दोनों गुटों को पुलिस थाने लाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, हमने 700-800 लोगों के खिलाफ बलवा तथा हिंसा में शामिल होने के लिए समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले, एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उक्त खाली भूखंड का उपयोग अनधिकृत धार्मिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है जिससे सार्वजनिक जगह पर अशांति उत्पन्न हो रही है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डसांप्रदायिक तनाव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?